W3Schools
Advertisement

Destination Wedding in India: अपनी शादी को बनाना चाहते हैं स्पेशल? भारत की इन खूबसूरत जगहों पर प्लान करें ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग

12:19 PM Sep 28, 2026 IST | Kajal Yadav
destination wedding in india  अपनी शादी को बनाना चाहते हैं स्पेशल  भारत की इन खूबसूरत जगहों पर प्लान करें ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग
Destination Wedding in India (Source: AI)

आजकल अपनी शादी को खास और यादगार बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। घर से दूर किसी सुंदर जगह पर अपनों के साथ शादी का जश्न मनाना एक खूबसूरत एहसास होता है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए एक बेहतरीन लोकेशन की तलाश कर रहे हैं, तो भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आपकी शादी किसी सपने जैसी लग सकती है। ऐसे में आइए भारत की कुछ सबसे फेमस डेस्टिनेशन वेडिंग वाली जगहों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए खूबसूरत जगहें

1. उदयपुर, राजस्थान

best destination wedding places in india
best destination wedding places in india (Source: Social Media)

झीलों के शहर उदयपुर को भारत का सबसे रोमांटिक शहर माना जाता है। अगर आपका सपना किसी महल में शाही तरीके से शादी करने का है, तो उदयपुर आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां की झीलें, पुराने महल और शाही हवेलियां आपकी शादी के हर पल को स्पेशल बना देती हैं। शाम के समय झील के किनारे ढलते सूरज की रोशनी में शादी के फेरे लेना बेहद खूबसूरत लगता है।

Advertisement

2. जयपुर, राजस्थान

top destination wedding locations
top destination wedding locations (Source: Social Media)

पिंक सिटी जयपुर अपनी समृद्ध संस्कृति, भव्य किलों और ऐतिहासिक पैलेस के लिए दुनिया भर में फेमस है। अगर आप रजवाड़ी अंदाज और राजस्थानी लोक म्यूजिक के साथ एक ग्रैंड शादी करना चाहते हैं, तो जयपुर एक परफेक्ट जगह है। यहां कई ऐतिहासिक पैलेस और हेरिटेज होटल हैं, जहां मेहमानों का स्वागत बहुत ही शाही अंदाज में किया जाता है।

Advertisement

3. ऋषिकेश, उत्तराखंड

dream destination wedding spots in india
dream destination wedding spots in india (Source: Social Media)

जो लोग शोर-शराबे से दूर एक शांत, पवित्र माहौल में शादी करना चाहते हैं, उनके लिए ऋषिकेश सबसे खूबसूरत जगह है। पवित्र गंगा नदी के किनारे और हिमालय की पहाड़ियों के बीच शादी के फेरे लेना एक प्यारा एहसास देता है। ऋषिकेश में गंगा किनारे बने कई सुंदर रिसॉर्ट्स हैं, जहां आप नेचर के बीच अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं।

4. शिमला, हिमाचल प्रदेश

Destination Wedding in India
Destination Wedding in India (Source: Social Media)

पहाड़ों और हरी-भरी वादियों के शौकीनों के लिए शिमला एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन है। ठंडी हवाएं, घने देवदार के पेड़ और चारों तरफ फैली सुंदरता आपकी शादी को किसी फ़िल्मी दुनिया जैसा बनाता है। गर्मियों के मौसम में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है, जिससे आपके मेहमानों को भी काफी आराम और आनंद मिलता है।

Also Read: Winter Destinations for Nature Lovers: अक्टूबर में घूम आएं ये 4 शानदार डेस्टिनेशन, स्कीइंग, केबल कार और सुहावने मौसम का लें भरपूर मज़ा

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×