W3Schools
Advertisement

जानिए भारत के 4 सबसे फेमस गणपति पंडालों के बारे में, जहां बप्पा के दर्शन करने के लिए उमड़ती है भीड़

यह आर्टिकल गणेश चतुर्थी पर भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों के बारे में जानकारी देता है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।मुंबई का यह पंडाल सबसे फेमस है, जहां दर्शन के लिए 12-14 घंटे लंबी कतारें लगती हैं। यहां स्थापित गणेश भगवान को सोने-चांदी से सजाया जाता है और यह 11 दिनों तक आस्था का केंद्र रहता है।
02:08 PM Sep 07, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल गणेश चतुर्थी पर भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों के बारे में जानकारी देता है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।मुंबई का यह पंडाल सबसे फेमस है, जहां दर्शन के लिए 12-14 घंटे लंबी कतारें लगती हैं। यहां स्थापित गणेश भगवान को सोने-चांदी से सजाया जाता है और यह 11 दिनों तक आस्था का केंद्र रहता है।
जानिए भारत के 4 सबसे फेमस गणपति पंडालों के बारे में  जहां बप्पा के दर्शन करने के लिए उमड़ती है भीड़
Famous Ganpati Pandals in India (Source: AI)

Famous Ganpati Pandals in India: अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर भारत के फेमस पंडाल के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बाप्पा पंडाल के बारे में बताएंगे, जिनके दर्शन करने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत 14 सितंबर से हो रही है और इस पावन अवसर पर भारत के कई शहरों में भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। यहां जानिए भारत के 4 सबसे फेमस गणपति पंडाल के बारे में, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

Advertisement

गणेश चतुर्थी पर घूमने के लिए फेमस पंडाल

1. लालबागचा राजा, मुंबई

Mumbai Ganpati pandals
Mumbai Ganpati pandals (Source: Social Media)

मुंबई का सबसे फेमस गणेश पंडाल लालबागचा राजा है। यहां सिर्फ दर्शन के लिए लोग 12-14 घंटे लंबी लाइन में खड़े रहते हैं। यहां स्थापित गणेश भगवान को सोने-चांदी से सजाया जाता है। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए सबसे फेमस जगह की तलाश में हैं, तो मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए जरूर जाएं। 11 दिनों तक लगा ये पंडाल आस्था का संगम होता है। देश-विदेश से लोग गणेश भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं।

Advertisement

2. दगडूशेठ हलवाई गणपति, पुणे

Lalbaugcha Raja darshan
Lalbaugcha Raja darshan (Source: Social Media)

पुणे का यह पंडाल बहुत पुराना और फेमस है। यहां की मूर्ति बहुत ही सुंदर होती है और इसे बहुत सारे असली सोने के गहनों से सजाया जाता है। इस पंडाल की सजावट हर साल देखने लायक होती है। हर साल गणेश चतुर्थी पर इसकी सजावट में बदलाव देखने को मिलते हैं इस साल आप दर्शन के लिए यहां जा सकते हैं, लेकिन अगर आप भीड़भाड़ पसंद नहीं करते हैं, तो आपको इस जगह पर जानें से बचना चाहिए।

Advertisement

3. खैराबाद गणेश, हैदराबाद

Best pandals in India
Best pandals in India (Source: Social Media)

हैदराबाद एक बेहद खूबसूरत शहर है। हर साल गणेश चतुर्थी पर यहां भक्तों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। कहा जाता है कि दक्षिण भारत में यह पंडाल बहुत फेमस है। यहां हर साल भारत की सबसे ऊंची गणेश मूर्तियों में से एक स्थापित की जाती है। मूर्ति की ऊंचाई हर साल बदलती रहती है और इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

4. दिल्ली का महाराजा, दिल्ली

Richest Ganpati Pandals in India
Richest Ganpati Pandals in India (Source: Social Media)

दिल्ली में भी गणेश चतुर्थी का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और यहां कई फेमस गणेश पंडाल सजाए जाते हैं। दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित दिल्ली का महाराजा गणेश पंडाल भी काफी फेमस है। हर साल यहां हजारों भक्त बप्पा के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।

Also Read: सितंबर के सुहाने मौसम में सुकून की तलाश है? जानें इस महीने घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×