W3Schools
Advertisement

Famous Jyotirlinga Temples: कुल 12 ज्योतिर्लिंगों में से बेहद खास हैं ये 5 मंदिर, दर्शन मात्र से दूर होते हैं सारे कष्ट! तीर्थयात्रा लिस्ट में जरूर करें शामिल

02:56 PM Jun 19, 2026 IST | Khushi Srivastava
famous jyotirlinga temples  कुल 12 ज्योतिर्लिंगों में से बेहद खास हैं ये 5 मंदिर  दर्शन मात्र से दूर होते हैं सारे कष्ट  तीर्थयात्रा लिस्ट में जरूर करें शामिल
Famous Jyotirlinga Temples (AI Generated)
भारत को आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था की भूमि माना जाता है। यहां अनेकों पवित्र तीर्थस्थल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। देश के विभिन्न जगहों पर स्थित ये पवित्र ज्योतिर्लिंग न केवल श्रद्धा और भक्ति का केंद्र है बल्कि तीर्थयात्रा के लिए भी प्रमुख आकर्षण की जगह भी हैं। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु इन प्रसिद्ध Jyotirlinga Temples in India के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भारत में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से यहां 5 Famous Jyotirlinga Temples के नाम बताए गए हैं, जहां आपको जरूर दर्शन करने चाहिए।

Famous Jyotirlinga Temples: भारत के 5 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग

1. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर

Famous Jyotirlinga Temples
Famous Jyotirlinga Temples (Source: Social Media)
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर भारत के सबसे पुराने और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित यह मंदिर देश का पहला ज्योतिर्लिंग मंदिर माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण खुद चंद्रदेव ने भगवन शिव की कठोर तपस्या कर उनके आशीर्वाद से राजा दक्ष के श्राप से मुक्ति पाने के बाद किया था। इसी कारण से इस जगह का नाम "सोमनाथ" पड़ा था जिसका मतलब है "चन्द्रमा के स्वामी"। इस मंदिर पर महमूद गजनवी ने अनेकों हमले किये थे और इस मंदिर को लूटा भी पर फिर भी लोगो की आस्था इस मंदिर पर हमेशा से ही बनी रही और आज भी लोग इस मंदिर में पूरी आस्था के साथ जाते हैं और अपनी मनोकामनाएं इस मंदिर में मांगते हैं।

2. काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर

Famous Jyotirlinga Temples
Famous Jyotirlinga Temples (Source: Social Media)
काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी के तट पर स्थित यह ज्योतिर्लिंग लाखों भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने काशी को अपना पसंदीदा निवास स्थान बनाया था। इसलिए काशी विश्वनाथ मंदिर को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। ऐसी मान्यता है की इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजा करने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख-दर्द और संकट दूर हो जाते हैं।

3. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर

Famous Jyotirlinga Temples
Famous Jyotirlinga Temples (Source: Social Media)
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे पर स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दिव्य भस्म आरती के लिए जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए महाकाल का रूप धारण करके बुरी शक्तियों का नाश किया था। इसी कारण से यहां पर स्थापित शिवलिंग को महाकालेश्वर कहा जाता है। यहां पर हर दिन सुबह के समय भस्म आरती होती है और इस आरती में भगवान महाकाल का श्रृंगार भस्म से किया जाता है जिसे देखने के लिए भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं।

4. केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर

Famous Jyotirlinga Temples
Famous Jyotirlinga Temples (Source: Social Media)
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हिमालय में स्थित यह मंदिर ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद पांडव अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की शरण में आये थे। माना जाता है की भगवान शिव ने उनसे बचने के लिए बैल का रूप धारण कर लिया और बैल की पीठ का भाग यहीं प्रकट हुआ था, जिसकी पूजा आज केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के रूप में की जाती है। यहां का शिवलिंग सामान्य आकार के होने के बजाय प्राकृतिक त्रिकोणीय चट्टान के रूप में है, जिसे बैल की पीठ का कूबड़ माना जाता है। ठंडे मौसम और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में यह ज्योतिर्लिंग स्थित होने के बावजूद भी यह मंदिर सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

5. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर

Famous Jyotirlinga Temples
Famous Jyotirlinga Temples (Source: Social Media)
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर महाराष्ट्र के नासिक जिले में ब्रह्मगिरि पर्वत के पास स्थित है। यहीं से ही पवित्र गोदावरी नदी के बहने की शुरुआत भी होती है जिसे दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है। गोदावरी नदी के किनारे स्थित यह त्र्यंबकेश्‍वर ज्योतिर्लिंग मंदिर काले पत्‍थरों से बना हुआ है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, महर्षि गौतम और उनकी पत्नी अहिल्या ने यहीं पर भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। उनकी भक्ति से खुश होकर भगवान शिव ने यहाँ ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट होकर अपने भक्तों को दर्शन दिए थे। यहां पर स्थित शिवलिंग में तीन छोटे मुख हैं जिन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक भगवान जी के रूप में माना जाता है। इसी कारण से इस ज्योतिर्लिंग का धार्मिक महत्व दूसरे ज्योतिर्लिंगों से अलग और अधिक है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×