W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Famous Shiva Temples in Delhi: सावन में दिल्ली-एनसीआर के इन फेमस शिव मंदिरों में करें दर्शन, मिलेगा महादेव का खास आशीर्वाद

यह आर्टिकल सावन के महीने के महत्व और दिल्ली-एनसीआर में भगवान शिव के दर्शन के लिए कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बताता है। आर्टिकल के अनुसार, 30 जुलाई 2026 से सावन का महीना शुरू हो चुका है और आज पहला सोमवार है। यह महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए सही माना जाता है, जिसमें भक्त जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर शिव कृपा प्राप्त करते हैं।
03:27 PM Aug 03, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल सावन के महीने के महत्व और दिल्ली-एनसीआर में भगवान शिव के दर्शन के लिए कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बताता है। आर्टिकल के अनुसार, 30 जुलाई 2026 से सावन का महीना शुरू हो चुका है और आज पहला सोमवार है। यह महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए सही माना जाता है, जिसमें भक्त जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर शिव कृपा प्राप्त करते हैं।
famous shiva temples in delhi  सावन में दिल्ली एनसीआर के इन फेमस शिव मंदिरों में करें दर्शन  मिलेगा महादेव का खास आशीर्वाद
Famous Shiva Temples in Delhi (Source: AI)

सावन के महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से हो चुकी है आज सावन का पहला सोमवार है। यह महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान शिव भक्त जल, दूध और बेल पत्र चढ़ाकर भगवान शिव की कृपा पाते हैं। इस समय बहुत से लोग अपने आस-पास मौजूद शिव मंदिर भी जाते हैं। अगर आप भी सावन के महीने में भारत की राजधानी दिल्ली में भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप भक्ति के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं, वो मंदिर कौन-कौन से हैं।

Advertisement

सावन में दर्शन के लिए बेस्ट हैं ये टेम्पल्स

1. श्री गौरी शंकर मंदिर - चांदनी चौक

Famous Shiva Temples in Delhi
Famous Shiva Temples in Delhi (Source: Social Media)

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने और फेमस टेम्पल्स में से एक है। यहां लगभग 800 साल पुराना शिवलिंग स्थापित है, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती का प्रतीक माना जाता है। सावन के महीने में इस मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाल किला या चांदनी चौक है।

Advertisement

2. प्राचीन नीली छतरी मंदिर - यमुना बाजार

 Famous Shiva Temples in Delhi
Famous Shiva Temples in Delhi (Source: Social Media)

यमुना नदी के पास यमुना बाजार में स्थित यह मंदिर इतिहास और अध्यात्म का खूबसूरत नजारा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना महाभारत काल में सबसे बड़े भाई पांडव युधिष्ठिर ने की थी। यमुना नदी के किनारे स्थित होने के कारण यहां का माहौल बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।

Advertisement

3. मंगल महादेव बिडला कानन - महिपालपुर (रंगपुरी)

 Famous Shiv Temple in Delhi
Famous Shiv Temple in Delhi (Source: Social Media)

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित यह मंदिर विशाल और भव्य शिव मूर्ति के लिए जाना जाता है। यहां पर भगवान शिव की100 फीट ऊंची कांस्य मूर्ति स्थापित है, जिसके दर्शन दूर से ही हो जाते हैं। इसके हरे-भरे बगीचे और खुली जगह सावन के समय श्रद्धालुओं से भर जाते हैं। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली एयरोसिटी।

4. श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर - गाजियाबाद - NCR

 Famous Shiva Temples in Delhi
Famous Shiva Temples in Delhi (Source: Social Media)

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में स्वयंभू शिवलिंग मंदिर दर्शन करना चाहते हैं, तो गाजियाबाद का दूधेश्वर नाथ मंदिर सबसे बेस्ट जगह है। माना जाता है कि यहां शिवलिंग फेमस है और त्रेतायुग से इसकी मान्यता है। सावन शिवरात्रि पर यहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता है और लाखों कांवड़िए इस जगह पर जल अर्पित करते हैं। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन शहीद स्थल है।

Also Read: 10,000 में घूमने के लिए मानसून डेस्टिनेशन की है तलाश? यहां देखें भारत की 4 सबसे खूबसूरत जगहें

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×