W3Schools
Advertisement

Ghost Towns in India Worth Visiting: एडवेंचर के हैं शौकीन तो घूम आएं भारत की ये 4 रहस्यमयी जगहें, आज भी दफ्न हैं कई खौफनाक किस्से

03:59 PM Sep 29, 2026 IST | Kajal Yadav
ghost towns in india worth visiting  एडवेंचर के हैं शौकीन तो घूम आएं भारत की ये 4 रहस्यमयी जगहें  आज भी दफ्न हैं कई खौफनाक किस्से
Ghost Towns in India Worth Visiting

अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और आपको भी नई-नई जगहों को एक्स्प्लोर करने का शौक है, तो भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद है, जो अपनी अनोखे रहस्यों के लिए जानी जाती है। कहा जाता है कि भारत में कुछ ऐसी डरावनी जगहें हैं, जिसके रहस्य के बारे में आज तक किसी को भी पता नहीं चल पाया है। इन जगहों के कुछ किस्से तो इतने डरावने है कि लोग इसके बारे में जानना भी नहीं चाहते हैं, लेकिन अगर आप इन जगहों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप यहां जाकर इसे एक्स्प्लोर कर सकते हैं, तो चलिए यहां जानते हैं वह जगहें कौन-कौन सी हैं।

Advertisement

घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये हॉरर जगहें

1. कुलधरा, राजस्थान

Mysterious places in India
Mysterious places in India (Source: Social Media)

जैसलमेर के पास स्थित कुलधरा गांव लगभग 200 साल पहले एक ही रात में पूरी तरह खाली हो गया था। माना जाता है कि यहां रहने वाले पालीवाल ब्राह्मणों ने अपनी बेटियों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए रातों-रात गांव छोड़ने का फैसला किया था। जाते-जाते वे इस जगह को श्राप दे गए कि यहां फिर कभी कोई नहीं बस पाएगा। आज यह गांव पत्थरों के खंडहरों के रूप में मौजूद है। मगर लोग इस जगह को एक्स्प्लोर करने के लिए दिन में आते हैं।

Advertisement

2. धनुषकोडी, तमिलनाडु

Mysterious horror places in India
Mysterious horror places in India (Source: Social Media)

तमिलनाडु एक बेहद खूबसूरत जगह है, लेकिन यहां मौजूद जगहों के कुछ अपने रहस्य है। रामेश्वरम के पास धनुषकोडी कभी एक सुंदर और भीड़-भाड़ वाला शहर हुआ करता था। साल 1964 में आए एक भयानक समुद्री तूफान ने पूरे शहर को तबाह कर दिया। इसके बाद सरकार ने इसे रहने के लिए मना कर दिया। आज यहां समुद्र तट के किनारे पुराने चर्च, अस्पताल और रेलवे स्टेशन के अवशेष बालू में धंसे हुए नजर आते हैं।

Advertisement

3. लखपत, गुजरात

Mysterious places India
Mysterious places India (Source: Social Media)

कच्छ के किनारे बसा लखपत कभी एक काम-काज वाला बंदरगाह था, जहां से रोजाना लाखों रुपये का व्यापार होता था। 1819 में आए एक बड़े भूकंप के कारण सिंधु नदी ने अपना रास्ता बदल लिया, जिससे इस बंदरगाह का पानी सूख गया। पानी की कमी के कारण लोग धीरे-धीरे यह जगह छोड़कर चले गए। आज यहां विशाल किले की दीवारें और खाली गलियां देखने को मिलती हैं।

4. रॉस द्वीप, अंडमान और निकोबार

Ghost Towns in India Worth Visiting
Ghost Towns in India Worth Visiting (Source: Social Media)

अंडमान का यह द्वीप ब्रिटिश काल में प्रशासनिक मुख्यालय हुआ करता था और इसे पेरिस कहा जाता था। यहां अंग्रेजों के बंगले, क्लब, और स्विमिंग पूल बने हुए थे। 1941 के भूकंप और जापानी आक्रमण के बाद यह द्वीप खाली हो गया। आज यहां की पुरानी ऐतिहासिक इमारतों पर विशाल बरगद के पेड़ों की जड़ें लिपटी हुई हैं, जो इसे एक अनोखा बनाती हैं।

Also Read: Destination Wedding in India: अपनी शादी को बनाना चाहते हैं स्पेशल? भारत की इन खूबसूरत जगहों पर प्लान करें ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×