W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haunted Beach In India: काली रेत, अदृश्य साए और अनसुलझे रहस्य, गुजरात की सबसे डरावनी 'डुमस बीच' की कहानियां उड़ा देंगी आपकी नींद

02:29 PM Jul 06, 2026 IST | Kajal Yadav
haunted beach in india  काली रेत  अदृश्य साए और अनसुलझे रहस्य  गुजरात की सबसे डरावनी  डुमस बीच  की कहानियां उड़ा देंगी आपकी नींद
Haunted Beach In India (Source: AI)

भारत में कई ऐसी फेमस जगहें हैं, जहां हर साल छुट्टियों में लोग घूमने के लिए जाते हैं। गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग समुद्र के किनारों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहले उनके दिमाग में गोवा या मुंबई जैसी खूबसूरत जगहों का ख्याल आता है, लेकिन अगर हम बात करें, गुजरात का डुमस बीच कि तो ये अपनी खूबसूरती से ज्यादा रहस्यमयी कहानियों के लिए फेमस है।

Advertisement

सूरत शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित ये बीच दिन में जितना शांत और सुंदर दिखता है, रात के अंधेरे में उससे कई ज्यादा डरावना महसूस होने लगता है। यही कारण है कि इसे भारत के सबसे डरावने बीचों में से एक कहा जाता है, ऐसे में आइए जानते हैं, इस बीच की रहस्य्मयी कहानी क्या है।

Advertisement

यहां जानें डुमस बीच का असली रहस्य

Ghost Stories Of Dumas Beach
Ghost Stories Of Dumas Beach (Source: Social Media)

रहस्यमयी काली रेत

इस बीच की सबसे बड़ी खासियत इसकी काली रेत है। इसी वजह से इसे काली मिट्टी वाला बीच भी कहा जाता है। ज्यादातर समुद्र तटों पर साफ़ या सफेद रेत नजर आती है, लेकिन इस जगह की रेत का रंग बहुत ज्यादा काला होता है। पास में रहने वाले लोगों का मानना है कि बहुत साल पहले इस जगह का इस्तेमाल श्मशान घाट के रूप में किया जाता था, इसलिए लोगों का मानना है कि मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करने के बाद बची हुई राख इस रेत में मिल गई, जिससे इसका कलर काला हो गया।

Advertisement

गुजरात की सबसे डरावनी जगह

डूमास बीच को गुजरात में डरावनी जगहों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाता है। दिन के समय यहां घूमने आने वाले लोग शाम होते ही अपने घर वापस चले जाते हैं। इसके आस-पास रहने वाले लोग रात के समय इस समुद्री तट पर जाने के लिए मना करते हैं। कहा जाता है कि रात होते ही इस जगह पर अजीबोगरीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं।

Haunted Places In Gujarat
Haunted Places In Gujarat (Source: Social Media)

सन्नाटा और कहानियां

इस समुद्री तट को भारत का सबसे डरावना बीच कहा जाता है, क्योंकि इस जगह पर कई डरावने हादसे और किस्से जुड़े हुए हैं। पास में रहने वाले लोग और कुछ पर्यटक रात के समय यहां अजीब घटनाएं होने का दावा करते हैं।

लोगों ने बताई कुछ अनसुनी बातें

  • यहां रात के सन्नाटे में ऐसा लगता है, जैसे कोई आपके कान में कुछ बोल रहा हो, भले ही आसपास कोई न हो।
  • बहुत से लोगों का कहना ये भी है कि उन्होंने आधी रात को इस सुनसान तट से रोने और किसी के जोर-जोर से हंसने की आवाजें सुनी हैं।
  • कुछ पुरानी कहानियां ये भी कहती हैं कि जिन लोगों ने रात में इस जगह पर रुकने की गलती की, वे कभी वापस नहीं लौटे।
  • हालांकि इन बातों का कोई पुख्ता वैज्ञानिक मान्यता नहीं है।
  • डूमास बीच का यह रहस्य विज्ञान और अंधविश्वास के बीच आज भी एक पहेली बना हुआ है।

Also Read: Monsoon Tourist Places in Bihar: मानसून में बिहार का बदला रूप, इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखती है पहाड़ों, झरनों और घने जंगलों की असली हरियाली

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×