Haunted Railway Stations in India: 42 साल तक बंद रहा यह स्टेशन! जानिए भारत के 4 सबसे भूतिया रेलवे स्टेशनों का खौफनाक सच
भारत में रेलवे स्टेशन हमेशा चहल-पहल और यात्रियों की भीड़ से भरे रहते हैं, लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसे भी रेलवे स्टेशन हैं, जिनसे जुड़ी डरावनी कहानियां और रहस्यमयी घटनाएं लोगों को हैरान कर देती हैं। आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जो ऐसी जगह को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, क्योंकि इन जगहों से उनको बहुत सी रहस्य्मयी कहानियां जानने को मिलती हैं ऐसे में आइए जानते हैं भारत के ऐसे ही डरावने रेलवे स्टेशनों के बारे में जिन्हें लोग भूतिया मानते हैं।
ये हैं भारत के 4 सबसे डरावने रेलवे स्टेशन
1. बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित यह स्टेशन भारत का सबसे फेमस भूतिया स्टेशन माना जाता है। 1967 में यहां के एक रेलवे कर्मचारी ने रात के समय सफेद साड़ी पहने एक महिला को पटरियों पर चलते देखने का दावा किया था। इसके कुछ समय बाद स्टेशन मास्टर और उनके परिवार की रहस्यमयी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में इतना डर फैल गया कि यह स्टेशन लगातार 42 सालों तक पूरी तरह बंद रहा। साल 2009 में इसे दोबारा खोला गया, लेकिन आज भी लोग सूरज ढलने के बाद यहां नहीं रुकते हैं।
2. बड़ोग रेलवे स्टेशन, हिमाचल प्रदेश

कालका-शिमला रूट पर स्थित बड़ोग स्टेशन अपनी नेचर सुंदरता के साथ-साथ टनल नंबर 33 के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने इस सुरंग को बनाने में गलती कर दी थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने यहीं आत्महत्या कर ली थी। आस पास के लोगों का मानना है कि कर्नल बड़ोग की आत्मा आज भी इस सुरंग और स्टेशन के आसपास घूमती है। हालांकि, लोग यह भी कहते हैं कि यह आत्मा किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है।
3. रवींद्र सरोबर मेट्रो स्टेशन, कोलकाता

कोलकाता का यह बिजी मेट्रो स्टेशन अपनी डरावनी कहानियों के लिए जाना जाता है। इस स्टेशन पर कई दुर्घटनाएं और आत्महत्याएं हो चुकी हैं। देर रात की आखिरी मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों का मानना है कि उन्होंने पटरियों पर अजीब सी परछाइयां देखी हैं और चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी हैं। इसी वजह से रात के समय लोग यहां अकेले खड़े होने से डरते हैं।
4. नैनी रेलवे स्टेशन, उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के पास स्थित नैनी रेलवे स्टेशन के पास ही नैनी सेंट्रल जेल मौजूद है। अंग्रेजों के जमाने में इस जेल में कई स्वतंत्रता सेनानियों को बंद रखा गया था। माना जाता है कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों की जेल में मौत हो गई थी, उनकी आत्माएं आज भी इस रेलवे स्टेशन के आसपास महसूस की जाती हैं। रात के समय यात्रियों को यहां अचानक रोने और फुसफुसाने की आवाजें सुनाई देने के दावे किए जाते हैं।

Join Channel