प्रकृति की गोद में बिताएं सुकून के पल, मानसून के लिए भारत के 4 सबसे बेहतरीन हिडन बीच
Hidden Beaches in India: मानसून के मौसम का मजा तभी आता है, जब आप इसे किसी ऐसी जगह पर एन्जॉय करें। जहां बैठकर आपको दूर से ही खूबसूरत नजारा दिखे और आप वहां बैठकर कुछ पल सुकून भरे बिता सकें। जब भी हम लोग किसी बीच या समुद्र तट के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में गोवा और मुंबई का नाम आता है, लेकिन अक्सर इन जगहों पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है। अगर आप भी इस मानसून असली एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ हिडन बीच के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जा सकते हैं।
भारत में घूमने के लिए हिडन बीच
1. मरारी बीच - केरल

एल्लेप्पी के पास स्थित मरारी बीच उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा बेस्ट जगह है, जो लोग शांति और सुकून की तलाश कर रहे हैं। ये कोई बहुत बड़ा टूरिस्ट स्पॉट नहीं है। यहां नारियल के पेड़ों की कतारें, साफ़ पानी और शांत माहौल लोगों को खूब पसंद आता है। जब आप इस जगह पर घूमने जाएं, तब इस बीच के किनारे पर आराम से टहलें, बुक पढ़ें या पास के इको-रिसॉर्ट्स में मसाज का मजा लें।
2. तरकरली बीच - महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित तरकरली बीच काफी ज्यादा सुन्दर और शांत है। यह अपनी सफ़ेद रेत और साफ़ पानी के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। यहां का पानी इतना ज्यादा साफ़ होता है कि आप पानी को काफी नीचे तक देख सकते हैं। अगर आपको वाटर स्पोर्ट्स पसंद है, तो यहां आप स्कूबा ड्राइविंग कर सकते हैं। कोंकणी खाना भी यहां बहुत टेस्टी मिलता है।
3. बंगाराम बीच - लक्षद्वीप

अगर आप मालदीव जैसी खूबसूरत जगहों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो बंगाराम द्वीप अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल कर लीजिए यह बीच अपनी खूबसूरत नीले पानी की लैगून और शांत माहौल के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। रात के समय यहां पानी में रहने वाले छोटे जीव की वजह से नीली रोशनी दिखाई देती है।
4. हाफ मून बीच - गोकर्ण, कर्नाटक

गोवा के पास स्थित गोकर्ण का हाफ मून बीच बहुत खूबसूरत और शांत जगह है। इसका साइज आधे चांद जैसा दिखता है, इसलिए इसे हाफ मून कहा जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं बनी है। आपको ओम बीच से थोड़ी ट्र्रेकिंग करके या बोट से जाना पड़ेगा यही कारण है कि यहां बिल्कुल भी भीड़ नहीं होती है यहां शाम को ढलते सूरज का खूबसूरत नजारा देखें, कैम्पिंग करें या तारों से भरे आसमान के नीचे समय बिताएं।
Also Read: बादलों से ढके पहाड़ और कांच सा पानी, मानसून में जन्नत जैसी लगती हैं ये 4 ऑफबीट डेस्टिनेशंस

Join Channel