W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Hidden Monsoon Places in Himachal Pradesh: मानसून में Trip पर जानें के लिए तलाश रहे हैं कोई Beautiful जगह, यहां देखें Himachal Pradesh के 4 Hidden Places

01:43 PM Jul 04, 2026 IST | Kajal Yadav
hidden monsoon places in himachal pradesh  मानसून में trip पर जानें के लिए तलाश रहे हैं कोई beautiful जगह  यहां देखें himachal pradesh के 4 hidden places
Hidden Monsoon Places in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, जहां हर मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिलता है, लेकिन मानसून के समय यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। जैसे ही बारिश की बूंदें गिरती हैं, वैसे ही सूखे पहाड़ हरियाली से ढक जाते हैं, झरने पूरी तेजी से बहने लगते हैं और चारों तरफ बादल ही बादल देखने को मिलते हैं। तब आपको ऐसा फील होता है, जैसे आप बादलों के ऊपर तैर रहे हों।

Advertisement

वैसे तो शिमला और मनाली जैसे फेमस डेस्टिनेशन पर इस मौसम में लाखों लोग घूमने के लिए जाते हैं, जिससे वहां की शांति कहीं खो जाती है। अगर आप भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर, नेचर की शांति को महसूस करना चाहते हैं, तो आज हम आपको हिमाचल के कुछ हिडन और जादुई जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप मानसून का असली मजा ले सकते हैं।

Advertisement

मानसून में घूमने के लिए Himachal Pradesh के Hidden Places

1. जिभी (Jibhi)

Hidden Places in Monsoon
Hidden Places in Monsoon (Source: Social Media)

अगर हम बात करें कुल्लू घाटी में बसा जिभी कि तो ये एक बेहद खूबसूरत और शांत जगहों में से एक है। ये छोटा और बेहद खूबसूरत गांव मानसून के समय और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगता है। इस मौसम में यहां देवदार के जंगल और भी हरे-भरे हो जाते हैं। यहां लकड़ी के बने घर और पास में बहने वाली नदी इस जगह की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। बारिश के दिनों में यहां का जिभी झरना देखने लायक होता है।

Advertisement

2. बड़ोग (Barog)

Himachal Pradesh best place
Himachal Pradesh best place (Source: Social Media)

मानसून में घूमने के लिए शिमला जाने वाले रास्ते पर स्थित बड़ोग एक बेहद शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है। मानसून में यहां पहाड़ों पर बादलों का डेरा जमा रहता है। बड़ोग रेलवे स्टेशन, जो यूनेस्को की धरोहर कालका-शिमला रेलवे का हिस्सा है, बारिश के मौसम में बहुत ही सुंदर और जादुई दिखाई देता है।

3. बीर बिलिंग (Bir Billing)

Hidden Monsoon Places in Himachal Pradesh
Hidden Monsoon Places in Himachal Pradesh (Source: Social Media)

बीर बिलिंग को वैसे तो लोग पैराग्लाइडिंग के लिए जानते हैं, लेकिन मानसून के समय जब उड़ानों पर रोक लगी होती है, तब ये जगह बेहद शांत और सुकून देने वाली बन जाती है। जब आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो यहां मौजूद चाय के बागान, तिब्बती मठ और पहाड़ों के पीछे छिपता सूरज बारिश के मौसम में एक अलग ही नजारा दिखाता हैं।

4. शोझा (Shoja)

Hidden Places in Monsoon
Hidden Places in Monsoon (Source: Social Media)

हिमांचल प्रदेश में जलोड़ी के पास में बसा शोझा एक ऐसा हिडन खूबसूरत प्लेस है, जहां लोग जल्दी घूमने के लिए नहीं जाते हैं, क्योंकि इस जगह को ढूंढना थोड़ा मुश्किल काम होता है। मानसून में ये पूरी जगह हरी मखमली घास की चादर से ढक जाती है। अगर आप प्रकृति के बीच बैठकर सिर्फ बारिश की बूंदों और पक्षियों की आवाज सुनना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

Also Read: Best Couple Destinations During Monsoon: इस मानसून अपने पार्टनर के साथ बिताएं यादगार और हसीन पल, यहां देखें घूमने के लिए भारत की बेस्ट जगहें

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×