Hill Stations Near Bangalore: बेंगलुरु के शोर-शराबे से हैं परेशान? वीकेंड पर एक्सप्लोर करें ये 3 खूबसूरत हिल स्टेशन
अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और आप भारत की अलग-अलग जगहों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो बेंगलुरु आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। बेंगलुरु भारत का एक फेमस आईटी हब है, जहां लोगों की ज़िंदगी काफी ज्यादा तेजी से चल रही है। हर किसी का मन करता है कि ट्रैफिक और शोर से निकलकर पहाड़ों पर थोड़ा समय बिताया जाए, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बेंगलुरु के कुछ ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप कम समय में आसानी से जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, बेंगलुरु के पास सबसे फेमस और खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।
बेंगलुरु में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन
1. नंदी हिल्स

ये बेंगलुरु के लोगों की सबसे पसंदीदा और फेमस जगह है। सुबह के समय यहां सनसेट देखना सबसे खूबसूरत एहसास होता है। बादलों के बीच से होकर गुजरना एक बेहतरीन अनुभव होता है। इस जगह पर टीपू सुल्तान का समर पैलेस भी है, यहां आप सिर्फ 1 या 2 घंटे में पहुंच सकते हैं, इसलिए एक दिन का ट्रिप काफी है।
2. चिकमगलूर

अगर आप फ्रेश बनी कॉफ़ी की महक और ऊंचे पहाड़ों को पसंद करते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको मुल्लायनगिरी पहाड़ी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है, जहां ट्रैकिंग का अपना ही मजा है। यहां आप बाबा बुदनगीरी, हेब्बे फाल्स और कॉफी के बागान को देख सकते हैं।
3. सकलेशपुर

अगर आप भीड़भाड़ से दूर हटकर किसी शांत और बजट-फ्रेंडली जगह पर जाना चाहते हैं, तो सकलेशपुर एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां का तारों के आकार वाला मंजराबाद किला घूमने वाले लोगों को काफी पसंद आती है। यहां आप चाय और मसालों के बागान, झरने और रेलवे ट्रैक ट्रैकिंग घूम सकते हैं।

Join Channel