IRCTC Shaktipeeth Yatra our Package: IRCTC का शानदार मानसून ऑफर, माता वैष्णो देवी और 4 बड़े शक्तिपीठों के दर्शन के लिए देखें ये टूर पैकेज
अगर आप इस गर्मी और मानसून के मौसम में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपके लिए एक बहुत ही अच्छा टूर पैकेज लेकर आए हैं। आपको बता दें कि आईआरसीटी ने श्रद्धालुओं के लिए एक बेस्ट टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप गर्मी के मौसम में माता वैष्णो देवी मंदिर के साथ-साथ नार्थ इंडिया के कई फेमस शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। ये पैकेज उन लोगों के लिए स्पेशल तैयार किया गया है, जो धार्मिक यात्रा के साथ-साथ पहाड़ों की खूबसूरती और सुकून को महसूस करना चाहते हैं।
Vaishno Devi Tour Package: IRCTC का टूर पैकेज
आईआरसीटी ने जिस पैकेज लॉन्च किया है, उसकी शुरुआत 24 जून से हो रही है, जो 30 जून तक रहेगी। इस पैकेज में 6 रात और 7 दिन का टूर जाएगा इस पैकेज में आपको वैष्णो देवी और उसके फेमस चार शक्तिपीठ ज्वाला जी मंदिर, श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, पंजाब के अमृतसर का विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

Mata Vaishno Devi Yatra: पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज में आपको कई सुविधाएं मिलेंगी।
- पैकेज में आपको रुकने के लिए अच्छे होटल की सुविधा दी जाएगी।
- इसमें सुबह का नाश्ता और रात का डिनर भी शामिल है।
- इसके अलावा घूमाने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी दी जाएगी।
- श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए एक एक्सपीरियंस टूर एस्कॉर्ट भी दिया जाएगा।

Shaktipeeth Tour Package: कितना होगा खर्च
- पैकेज की कीमत यात्रियों के बजट अनुसार तय की गई है।
- सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए सिंगल व्यक्ति का खर्चा 71,600 रुपये रहेगा।
- वहीं डबल शेयरिंग पर सिंगल ब्यक्ति के लिए 59,100 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग पर 57,500 रुपये देने होंगे।
- 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ पैसा 50,300 रुपये और बिना बेड के 48,400 रुपये रखा गया है।
- वहीं 2 से 4 साल तक के बच्चों के लिए बिना बेड के किराया 32,900 रुपये रखा गया है।

IRCTC Tour Package Details: कैसे करें बुक?
इस टूर पैकेज की बुकिंग 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व' के आधार पर की जा रही है। जून महीने में वैष्णो देवी और हिमाचल की यात्राओं की मांग को देखते हुए सीटों की संख्या लिमिटेड रखी गई है। इसे आप IRCTC के ऑफिस जाकर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन भी बुकिंग कर सकते है।
Join Channel