W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Khatu Shyam Temple Tour Package: आईआरसीटीसी के इस नए Special Package से करें Rajasthan, सिर्फ 19,900 रुपये से शुरू है रहने-खाने का पूरा खर्च

02:47 PM Jul 02, 2026 IST | Kajal Yadav
khatu shyam temple tour package  आईआरसीटीसी के इस नए special package से करें rajasthan  सिर्फ 19 900 रुपये से शुरू है रहने खाने का पूरा खर्च
Khatu Shyam Temple Tour Package

अगर आप भी बारिश के मौसम में राजस्थान में मौजूद खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो अब जल्दी से अपने बैग पैक कर लीजिए, क्योंकि आज हम आपको आईआरसीटीसी का एक ऐसा टूर पैकेज बताएंगे, जिसमें आपको राजस्थान के कई खूबसूरत शहरों को एक्स्प्लोर करने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी ने 'डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा' नाम से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन पैकेज लॉन्च किया है।

Advertisement

ये यात्रा 11 रात और 12 दिन की रहने वाली है, जिसकी शुरुआत 21 अक्टूबर 2026 से होगी। इस दौरान यात्रियों को राजस्थान के कई फेमस शहरों और मध्य प्रदेश के उज्जैन व ओंकारेश्वर के दर्शन करने का मौका मिलेगा। ये स्पेशल ट्रेन सोलापुर से रवाना होगी। यात्री सोलापुर के अलावा कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और रतलाम जैसे स्टेशनों से भी ट्रेन ले सकेंगे, तो आइए जानते हैं, इस टूर पैकेज का किराया और सुविधाएं क्या हैं।

Advertisement

किन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका

temple tour booking dates
temple tour booking dates (Source: Social Media)
  • इस यात्रा में उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा, जहां आप सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर, नाथद्वारा मंदिर और स्टैच्यू ऑफ बिलीफ का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे।
  • इसके बाद अजमेर और पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर झील और अजमेर दरगाह के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
  • फिर जोधपुर में मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन पैलेस को भी पास से एक्स्प्लोर करने का मौका मिलेगा।
  • जयपुर में सिटी पैलेस, हवा महल और बिरला मंदिर की ट्रिप शामिल है।
  • इसके अलावा रिंगस स्थित फेमस श्री खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन भी करने का मौका मिलेगा।
  • यात्रा के लास्ट में उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

कम बजट में राजस्थान यात्रा

Khatu Shyam Temple Tour
Khatu Shyam Temple Tour (Source: Social Media)
  • IRCTC ने यात्रियों के लिए तीन तरह के टूर पैकेज निकाले हैं।
  • इकोनॉमी स्लीपर कैटेगरी का किराया 19,900 रुपये सिंगल लोगों का रहेगा।
  • स्टैंडर्ड 3rd AC का किराया 31,920 रुपये और कंफर्ट 2nd AC के लिए 41,840 रुपये देने होंगे।
  • वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए अलग रियायती किराया रखा गया है।

पैकेज में शामिल सुविधाएं

Rajasthan Tour Package
Rajasthan Tour Package (Source: Social Media)
  • इस टूर पैकेज में ट्रेन यात्रा, शुद्ध खाना, होटल में रहने की व्यवस्था, धार्मिक जगहों तक आने-जाने के लिए बस, ट्रैवल इंश्योरेंस, ट्रेन की व्यवस्था भी शामिल है।
  • इकोनॉमी Category के यात्रियों को non AC स्लीपर ट्रेन और नॉन-एसी होटल में रखा जाएगा, जबकि थर्ड एसी और सेकंड एसी श्रेणी के यात्रियों को एसी बजट होटल की सुविधा मिलेगी।
  • 2AC Category में पास से यात्रा करने वालों के लिए एसी बस की व्यवस्था की गई है, जबकि बचे हुए लोगों के लिए नॉन-एसी गाड़ियां मौजूद हैं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×