W3Schools
Advertisement

कृष्ण की बाल लीलाओं और कर्मभूमि को देखने के लिए जन्माष्टमी पर करें इन फेमस तीर्थ स्थलों को एक्स्प्लोर

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान कृष्ण से जुड़े पवित्र स्थलों का दर्शन करना एक विशेष और भक्तिमय अनुभव होता है। इस त्योहार पर घूमने के लिए कुछ प्रमुख और खूबसूरत जगहें इस प्रकार हैं भगवान कृष्ण की जन्मभूमि, मथुरा में जन्माष्टमी का माहौल अद्वितीय होता है, जहां कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भव्य महाभिषेक और आरती होती है।
03:45 PM Sep 04, 2026 IST | Kajal Yadav
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान कृष्ण से जुड़े पवित्र स्थलों का दर्शन करना एक विशेष और भक्तिमय अनुभव होता है। इस त्योहार पर घूमने के लिए कुछ प्रमुख और खूबसूरत जगहें इस प्रकार हैं भगवान कृष्ण की जन्मभूमि, मथुरा में जन्माष्टमी का माहौल अद्वितीय होता है, जहां कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भव्य महाभिषेक और आरती होती है।
कृष्ण की बाल लीलाओं और कर्मभूमि को देखने के लिए जन्माष्टमी पर करें इन फेमस तीर्थ स्थलों को एक्स्प्लोर
Krishna Places to Visit in Janmashtami (Source: AI)

Krishna Places to Visit in Janmashtami: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन का सबसे खास दिन होता है। इस दिन पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम सेलिब्रेशन किया जाता है। इस खास मौके पर भगवान कृष्ण से जुड़े पवित्र जगहों पर जाना एक खूबसूरत और भक्तिमय अनुभव माना जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर दर्शन करने के लिए आप सबसे फेमस और सुंदर जगह पर जा सकते हैं। ऐसे में चलिए यहां हम आपको कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं।

Advertisement

जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट जगहें

1. मथुरा

Famous Krishna temples for Janmashtami
Famous Krishna temples for Janmashtami (Source: Social Media)

मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है, इसलिए जन्माष्टमी पर यहां का माहौल सबसे खास होता है। कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर को बहुत खूबसूरती से सजाया जाता है। भाद्रपद की अष्टमी की आधी रात को भगवान के जन्म के समय यहां होने वाला महाभिषेक और आरती देखने लायक होती है। इस समय पूरी मथुरा नगरी कृष्ण के जयकारों से गूंज उठती है।

Advertisement

2. वृंदावन

Top Janmashtami trip destinations
Top Janmashtami trip destinations (Source: Social Media)

मथुरा से थोड़ी ही दूरी पर मौजूद वृंदावन वह पावन भूमि है, जहां कान्हा ने अपना बचपन बिताया और रासलीला की थी। जन्माष्टमी के दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधा रमण मंदिर और प्रेम मंदिर में भव्य आयोजन होते हैं। यहां की हर गली में होने वाले भजन और संकीर्तन मन को शांति देते हैं।

Advertisement

3. गोकुल

Mathura Vrindavan Janmashtami travel
Mathura Vrindavan Janmashtami travel (Source: Social Media)

कंस के प्रकोप से बचाने के लिए वासुदेव जी बाल कृष्ण को गोकुल में नंद बाबा के घर छोड़ आए थे। यही कारण है कि गोकुल में जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाने वाला नंदोत्सव बहुत फेमस है। इस दिन यहां मक्खन और मिश्री का प्रसाद बांटा जाता है और लोग एक-दूसरे पर माखन और हल्दी छिड़ककर खुशियां मनाते हैं।

4. बरसाना और नंदगांव

Mathura Vrindavan Janmashtami travel
Mathura Vrindavan Janmashtami travel (Source: Social Media)

बरसाना श्री राधा रानी का जन्मस्थान है और नंदगांव भगवान कृष्ण का गांव है। इन दोनों जगहों पर जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही खूबसूरती तरीके से मनाया जाता है। यहां के मंदिरों में तरह-तरह की झांकियां सजाई जाती हैं और भक्त राधा-कृष्ण के भक्ति गीतों पर झूमते हैं।

5. द्वारका

Top Janmashtami trip destinations
Top Janmashtami trip destinations (Source: Social Media)

गुजरात के तट पर स्थित द्वारका नगरी भगवान कृष्ण की कर्मभूमि और राजधानी मानी जाती है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां के फेमस द्वारकाधीश मंदिर को दीपों और फूलों से सजाया जाता है। रात के 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

Also Read: इस जन्माष्टमी बनाएं कान्हा की नगरी जाने का प्लान, भक्तिमय बना देंगी उत्तर प्रदेश की ये 4 पवित्र जगहें

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×