Lohagad Fort Pune Tour Guide: पुणे-लोनावला के पास स्थित Lohagad Fort में बादलों और झरनों के बीच Free में लें Trekking का मजा
अगर इस मानसून के मौसम में आप भी ट्रिप पर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो महाराष्ट्र के पुणे और लोनावला के पास स्थित लोहागढ़ किला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये महाराष्ट्र की एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां बारिश के मौसम में न जानें कितने लोग घूमने के लिए जाते हैं। यहां की खास बात तो ये है कि मानसून में ये जगह पूरी तरह हरियाली से भर जाती है और यहां के खूबसूरत पहाड़ हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
जब आप यहां के किलों को देखते हैं, तो आपको ये नजारा किसी सपने से कम नहीं लगता है। छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा ये किला अपनी वास्तुकला और सुंदरता के लिए जाना जाता है, तो आइए जानते हैं, यहां जाकर आप किन-किन जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

Lohagad fort Pune Ticket Price: लोहागढ़ किला पुणे टिकट प्राइस
इस किले की अच्छी बात ये है कि यहां घूमने के लिए आपको कोई भी एंट्री फीस देने की जरूरत नहीं है, यानी यहां की एंट्री बिल्कुल फ्री है। यहां आपको किसी भी तरह का टिकट नहीं लेना पड़ता है। अगर आप इस जगह पर अपनी गाड़ी से जाते हैं, तो आपको बेस विलेज में गाड़ी पार्क करने के लिए सिर्फ मामूली पार्किंग चार्ज देना पड़ेगा।
Best Time to Visit Lohagad Fort: यहां जानें का सही समय
लोहागढ़ किले में घूमने का कोई समय नहीं है, क्योंकि आप यहां साल भर किसी भी समय जा सकते हैं, लेकिन जून से सितंबर का समय यहां घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस समय पूरी पहाड़ी हरी घास की चादर से ढकी होती है, यहां आपको चारों तरफ छोटे-छोटे झरने बहते नजर आएंगे और किला बादलों के बीच छिपता हुआ दिखेगा। अगर आप बारिश में नहीं जाना चाहते हैं, तो अक्टूबर से फरवरी भी ट्रैकिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Delhi to Lohagad Fort Distance: दिल्ली से लोहागढ़ किले की दूरी
- अगर आप दिल्ली से यहां घूमने जा रहे हैं, तो दिल्ली से लोहागढ़ किले की सड़क से दूरी लगभग 1400 किलोमीटर है।
- यहां जाने के लिए आप दिल्ली से पुणे या मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट ले सकते हैं।
- फ्लाइट या ट्रेन से पुणे पहुंचने के बाद, आप लोकल ट्रेन या कैब की से लोनावला के पास स्थित मळवली स्टेशन पहुंच सकते हैं, जो किले के सबसे पास वाला स्टेशन है।

Lohagad Fort Photos: लोहागढ़ किले के देखने की जगहें
- लोहागढ़ किले का ये सबसे फेमस हिस्सा है। ये पहाड़ी का एक लंबा और संकरा भाग है, जो देखने में बिल्कुल बिच्छू के डंक जैसा लगता है। यहां खड़े होकर आप आस-पास की वादियों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
- किले में घुसने के लिए चार बड़े दरवाजे बने हैं - गणेश दरवाजा, नारायण दरवाजा, हनुमान दरवाजा और महा दरवाजा। इन दरवाजों की डिजाइन और मजबूती आज भी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।

Join Channel