W3Schools
Advertisement

Monsoon Hill Stations for Couples: मानसून में जन्नत जैसी लगती हैं भारत की ये 4 जगहें, दोस्तों और पार्टनर के साथ आज ही प्लान करें ट्रिप

10:44 AM Jul 16, 2026 IST | Kajal Yadav
monsoon hill stations for couples  मानसून में जन्नत जैसी लगती हैं भारत की ये 4 जगहें  दोस्तों और पार्टनर के साथ आज ही प्लान करें ट्रिप
Monsoon Hill Stations for Couples (Source: AI)

अगर आप भी इस मानसून अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भारत के खूबसूरत प्लेसेस को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है, ऐसी कौन सी जगह पर जाएं, जहां का माहौल ठंडा और शांत हो। बारिश के मौसम में लोग अक्सर ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां का तापमान ज्यादा ठंडा और हरा-भरा हो। ऐसे में आज हम आपको बारिश में घूमने के लिए भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां की ट्रिप आप प्लान कर सकते हैं। आइए देखते हैं, वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

Advertisement

मानसून में घूमने के लिए भारत के बेस्ट हिल स्टेशन

1. मसूरी, उत्तराखंड

 Best Destination for Couple
Best Destination for Couple (Source: Social Media)

मसूरी को ‘पहाड़ों की रानी’ के नाम से जाना जाता है, क्योंकि जुलाई के मौसम में ये बेहद हरा-भरा और खूबसूरत नजर आता है। बारिश के मौसम में यहां की वादियां धुंध और बादलों से ढक जाती हैं, जो घूमने वाले लोगों को एक अलग ही अनुभव देती हैं। केम्पटी फॉल्स, गन हिल, कंपनी गार्डन और मॉल रोड यहां के फेमस स्पॉट हैं। परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Advertisement

2. औली, उत्तराखंड

Monsoon Hill Stations for Couples
Monsoon Hill Stations for Couples (Source: Social Media)

उत्तराखंड में मौजूद औली अपने खूबसूरत पहाड़ों के लिए जानी जाती है। बारिश में यहां की बर्फीली हवाएं और खूबसूरत नज़ारे सबका मन मोह लेते हैं, लेकिन अगर आप बारिश के मौसम में यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो इस मौसम में औली का एक अलग नजारा देखने को मिलता है। यहां की ऊंची पहाड़ियां स्विट्जरलैंड या इटली के आल्प्स जैसा महसूस करवाते हैं। जब भी आप यहां घूमने के लिए जाएं, तो यहां की केबल कार की सवारी जरूर करें। ये सवारी भारत की सबसे लंबी सवारियों में से एक माना जाता है।

Advertisement

3. दार्जिलिंग - पश्चिम बंगाल

Monsoon Hill Stations for Couples
Monsoon Hill Stations for Couples (Source: Social Media)

दार्जिलिंग को भारत की सबसे खूबसूरत और शानदार जगहों में गिना जाता है। अगर आप भी इस गर्मी भारत की इन जगहों को एक्स्प्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो दार्जिलिंग आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। ये जगह अपने शानदार व्यू और ठंडी हवा के लिए जाना जाता है। यहां से कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। बारिश के मौसम में इस जगह पर आप टॉय ट्रेन की सवारी, चाय के बागानों को भी एक्स्प्लोर कर सकते हैं। यहां का शांत माहौल इसे मानसून से घूमने वालों के लिए शानदार बनाता है।

4. बिनसर - उत्तराखंड

Best Destination for Couple
Best Destination for Couple (Source: Social Media)

अगर आपको भी पहाड़ों पर कुछ पल सुकून के बिताने है, तो बिनसर आपके लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। उत्तराखंड में स्थित बिनसर जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट है। यहां आपको न ज्यादा बारिश, न बहुत ज्यादा भीड़, सुबह के समय साफ आसमान दिखाई देता है, जिससे हिमालय की चोटियां साफ नजर आती हैं। यहां के घने जंगल ट्रैकिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। यहां के छोटे-छोटे रास्ते आपको घने जंगलों से होते हुए शानदार व्यू पॉइंट तक ले जाते हैं।

Also Read: Most Beautiful Forests in India: बारिश के मौसम में करें एडवेंचर की सैर, ये हैं जुलाई और अगस्त में घूमने के लिए भारत के सबसे सेफ जंगल

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×