Monsoon Tourist Places in Bihar: मानसून में बिहार का बदला रूप, इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखती है पहाड़ों, झरनों और घने जंगलों की असली हरियाली
अगर आप भी मानसून के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बिहार भी एक बेहद खूबसूरत और बेहतरीन जगह है। जिसे आप बारिश के मौसम में एक्स्प्लोर कर सकते हैं। इस मौसम में यहां आपको हर जगह हरियाली ही नजर आएगी, जो आपको अपनी तरफ आकर्षित करेंगी। बिहार अपने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है, लेकिन मानसून के समय यहां का नजारा बिल्कुल बदल जाता है। बारिश के मौसम में बिहार के सूखे पहाड़, झरने और जंगल हर किसी को बेहद पसंद आते हैं। यहां देखें बिहार की ये 5 खूबसूरत जगहें।
Monsoon में घूमने के लिए Bihar की Best Places
1. रोहतास और सासाराम (Rohtas and Sasaram)

रोहतास को बिहार की वॉटरफॉल कैपिटल कहा जाता है। मानसून में कैमूर की पहाड़ियों से गिरते खूबसूरत झरने और भी ज्यादा आकर्षक लगते हैं। दो पहाड़ियों के बीच स्थित ये झरना बारिश के दिनों में काफी ज्यादा तेजी से बहता है। इस मौसम में यहां चारों तरफ फैली हरियाली आंखों को बहुत सुकून देती है। सासाराम के पास स्थित ये दोनों झरने मानसून में घूमने के बेहतरीन बन जाते हैं।
2. राजगीर और नालंदा (Rajgir and Nalanda)

राजगीर की पहाड़ियां इतिहास और नेचर का एक बेहतरीन संगम हैं। मानसून के मौसम में यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। बारिश के दिनों में यहां की पांचों पहाड़ियां हरी-भरी नजर आने लगती हैं। रोपवे से पहाड़ों की सैर करना और वर्ल्ड शांति स्तूप देखना इस मौसम में और भी मजेदार लगता है। बारिश की बूंदों से भीगे हुए प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के ईंटों के ढांचे इस मौसम में और भी बेहतरीन नजर आते हैं।
3. ककोलत वॉटरफॉल, नवादा (Kakolat Waterfall, Nawada)

ककोलत झरना बिहार के सबसे फेमस टूरिस्ट जगहों में से एक है। मानसून के समय पहाड़ी से नीचे गिरता ठंडा पानी और उसके आसपास के घने जंगल इस जगह को एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बना देते हैं। गर्मी के बाद बारिश के मौसम में यहां नहाने के लिए हजारों लोग आते हैं।
4. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, पश्चिमी चंपारण (Valmiki Tiger Reserve)

अगर आपको जानवरों और नेचर से प्यार है, तो मानसून में वाल्मीकि नगर जरूर घूमने जाएं। ये बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ये जंगल बारिश के दिनों में एकदम घना और हरा-भरा नजर आता है। गंडक नदी का बहता पानी और पहाड़ों पर छाए बादल इसे नेचर पसंद करने वाले लोगों के लिए एक स्वर्ग बना देते हैं।
5. बोधगया (Bodhgaya)

धार्मिक और आध्यात्मिक शांति के लिए बोधगया हमेशा से फेमस है, लेकिन बारिश में यहां की शांति का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। बारिश से भीगा हुआ महाबोधि मंदिर परिसर और बोधि पेड़ बहुत शांत और खूबसूरत एहसास है। इस मौसम में यहां घूमने के लिए भीड़ थोड़ी कम होती है, जिससे आप सुकून से समय बिता सकते हैं।

Join Channel