W3Schools
Advertisement

Most Beautiful Forests in India: बारिश के मौसम में करें एडवेंचर की सैर, ये हैं जुलाई और अगस्त में घूमने के लिए भारत के सबसे सेफ जंगल

03:50 PM Jul 14, 2026 IST | Kajal Yadav
most beautiful forests in india  बारिश के मौसम में करें एडवेंचर की सैर  ये हैं जुलाई और अगस्त में घूमने के लिए भारत के सबसे सेफ जंगल
Most Beautiful Forests in India (Source: AI)

अगर आप नेचर को पसंद करते हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए। अगर हम बात करें जंगल घूमने कि तो वहां जाकर आपको एक अलग ही अहसास होता है, क्योंकि उस जगह पर आपको हर जगह हरियाली देखने को मिलेगी। भारत में मौजूद कुछ जंगल सफारी को आप जुलाई और अगस्त के महीने में एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

Advertisement

इस जगह पर आपको कुछ पल सुकून के साथ बिताने का खूबसूरत मौका मिलेगा, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे जंगलों के बारे में बताएंगे, जो शानदार और सेफ है, यहां आप वन्यजीवों, घने जंगलों, खूबसूरत नदियों और झरनों को देख सकते हैं। अगर आप एडवेंचर, फोटोग्राफी और जानवरों को पसंद करते हैं, तो यहां देखिए, कुछ खूबसूरत जंगलों के बारे में, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

Advertisement

जुलाई-अगस्त में घूमने के लिए बेस्ट जंगल

1. सुंदरबन नेशनल पार्क - पश्चिम बंगाल

Most Beautiful Forests in India
Most Beautiful Forests in India (Source: Social Media)

पश्चिम बंगाल का ये बेहद शानदार और खूबसूरत सुंदरबन नेशनल पार्क दुनिया का सबसे बड़ा जंगल माना जाता है। इस जगह पर आपको बंगाल के रॉयल टाइगर देखने को मिल जाएंगे, जब आप इस जगह पर घूमने जाएंगे, तब आप इस जगह पर नाव सफारी का खूबसूरत अहसास कर सकते हैं। यहां नाव सफारी करते हुए बाघों को देखना आपको फ़िल्मी दुनिया जैसा लगेगा। इस जगह पर आपको ऐसे पक्षियों और मगरमच्छ देखने को मिलते हैं, जिसे आपने कभी भी नहीं देखा होगा। यहां का शांत और रहस्यमयी जंगल आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है।

Advertisement

2. कान्हा नेशनल पार्क - मध्य प्रदेश

Most Beautiful Forests in India
Most Beautiful Forests in India (Source: Social Media)

कान्हा नेशनल पार्क को भारत के सबसे खूबसूरत और घने जंगलों में से एक माना जाता है। आपने जंगल बुक जरूर पढ़ी होगी, उस बुक को इसी पार्क से प्रेरित होकर लिखा गया है। मध्य प्रदेश में स्थित ये सुंदर पार्क बारहसिंगा के लिए जाना जाता है। इस जंगल में आपको तरह-तरह के बारहसिंगा देखने को मिल जाएंगे। गर्मी और बारिश के मौसम में देश-विदेश से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको टाइगर सफारी और बर्ड वॉचिंग, जीवों को करीब से देख सकते हैं।

3. नीलगिरी के जंगल - दक्षिण भारत​

 Best Forest in India
Best Forest in India (Source: Social Media)

दक्षिण भारत​ में स्थित ये खूबसूरत जंगल अपने खूबसूरत रास्तों और पेड़-पौधों के लिए जाना जाता है। नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में फैला हुआ है। ये जंगल अपने चाय के बागानों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है, लेकिन जब भी आप इसे एक्स्प्लोर करने के लिए जाएं, तो अपने साथ कुछ सेफ्टी बैग जरूर साथ ले जाएं। यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट समय जुलाई से अक्टूबर तक का होता है।

4. नामडाफा का जंगल - अरुणाचल प्रदेश

 Best Forest in India
Best Forest in India (Source: Social Media)

नामडाफा का जंगल अरुणाचल प्रदेश में स्थित एक खूबसूरत राज्य है। इस जगह को कई अलग-अलग जानवरों के लिए जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में म्यांमार की सीमा पर स्थित ये एक विशाल और घना ज्यादा बारिश वाला जंगल है, लेकिन घूमने वाले लोगों के लिए ये जंगल काफी ज्यादा सेफ है। यहां आपको बड़ी बिल्लियों, बाघ, तेंदुआ, धूमिल तेंदुआ और हिम तेंदुआ देखने को मिल जाएंगे। ये भारत का चौथा सबसे बड़ा जंगल है, और यहां का जंगल 1,985 वर्ग किलोमीटर में फैला है। ये अपनी अजीबोगरीब प्रजातियों के लिए जाना जाता है, इसलिए यहां लाल पांडा और लाल लोमड़ी जैसी प्रजातियां पाई जाती हैं।

Also Read: Jagannath Temples in Delhi NCR: ओडिशा के पुरी नहीं जा पा रहे हैं तो निराश न हों, दिल्ली-एनसीआर के इन 4 प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिरों में करें दर्शन

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×