W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मानसून में जन्नत जैसा लगता है नजारा! बारिश के मौसम में देखने पहुंचे भारत के ये 4 सबसे खूबसूरत झरने

मानसून का मौसम भारत में चारों ओर हरियाली ले आता है, जिससे पहाड़, झीलें और झरने बेहद सुंदर हो जाते हैं। नेचर लवर्स और घुमक्कड़ों के लिए यह समय पहाड़ों पर सुकून पाने और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने का सबसे अच्छा अवसर होता है। यह लेख बारिश के बाद भारत के कुछ सबसे खूबसूरत झरनों के बारे में जानकारी देता है, जहाँ आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं
04:52 PM Jul 31, 2026 IST | Kajal Yadav
मानसून का मौसम भारत में चारों ओर हरियाली ले आता है, जिससे पहाड़, झीलें और झरने बेहद सुंदर हो जाते हैं। नेचर लवर्स और घुमक्कड़ों के लिए यह समय पहाड़ों पर सुकून पाने और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने का सबसे अच्छा अवसर होता है। यह लेख बारिश के बाद भारत के कुछ सबसे खूबसूरत झरनों के बारे में जानकारी देता है, जहाँ आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं
मानसून में जन्नत जैसा लगता है नजारा  बारिश के मौसम में देखने पहुंचे भारत के ये 4 सबसे खूबसूरत झरने
Most Beautiful Waterfalls After Rain (Source: AI)

Most Beautiful Waterfalls After Rain: मानसून के मौसम में जब बारिश शुरू हो जाती है, तो भारत के कई ऐसे शहर है। जहां सिर्फ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। इस समय पहाड़ों, झीलों और झरनों का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। अगर आप भी नेचर को पसंद करते हैं, और घूमना भी पसंद है, तो बारिश का मौसम आपके लिए सबसे बेस्ट है। इस मौसम में आप घूमने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि पहाड़ों पर जाकर जो सुकून मिलता है वो इस भीड़-भाड़ वाली दुनिया में कहां है। ऐसे में आइए जानते हैं, बारिश के बाद भारत में दिखने वाले कुछ खूबसूरत झरनों के बारे में, जहां आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।

Advertisement

बारिश के बाद घूमने के लिए बेस्ट वॉटरफॉल

1. दूधसागर - गोवा कर्नाटक सीमा

 Beautiful Waterfalls in India
Beautiful Waterfalls in India (Source: Social Media)

बारिश के बाद जब पानी तेजी से नीचे गिरने लगता है, तो उसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे पहाड़ों से सफ़ेद दूध की नदियां बह रही हों। इस झरने के ठीक सामने से गुजरती ट्रेन की पटरी और रेलवे पुल इसका नजारा और भी शानदार हो जाता है।

Advertisement

2. जोग फाल्स - कर्नाटक

 Best Waterfalls in Monsoon
Best Waterfalls in Monsoon (Source: Social Media)

कर्नाटक के के शिमोगा जिले में स्थित जोग फाल्स शरावती नदी के ऊपर बना है। बारिश के बाद जब इसके चारों बांधों के फाटक खुल जाते हैं, तो यह और भी ज्यादा तेजी से बहने लगता है। यह भारत के सबसे ऊंचे सीधे गिरने वाले झरने में से एक है।

Advertisement

3. अथिरप्पिल्ली फॉल्स - केरल

Most Beautiful Waterfalls After Rain
Most Beautiful Waterfalls After Rain (Source: Social Media)

केरल के त्रिशूर जिले में स्थित यह झरना पश्चिमी घाट के घने जंगलों से पूरी तरह घिरा हुआ है। बारिश के बाद यह झरना और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगता है और चारों ओर फैली हरियाली इसके नज़ारे को और हरा-भरा बना देती है। अपनी नेचुरल सुंदरता के कारण यह कई फेमस भारतीय फिल्मों (जैसे 'बाहुबली') की शूटिंग लोकेशन भी रहा है।

4. नोहकलिकाई फॉल्स - मेघालय

 Beautiful Waterfalls in India
Beautiful Waterfalls in India (Source: Social Media)

नोहकलिकाई फॉल्स दुनिया के सबसे ज़्यादा बारिश वाले क्षेत्रों में से एक, चेरापूंजी में यह झरना स्थित है। बारिश के बाद हरे-भरे पहाड़ों के बीच से एकदम नीचे गिरता पानी और नीचे बनी नीले-हरे रंग की नेचुरल झील का नज़ारा मैजिकल लगता है। यह भारत का सबसे ऊंचा सीधा गिरने वाला झरना है।

Also Read: Long Weekends in August 2026: अगस्त के Long Weekend पर भारत की इन जगहों पर घूमने का बनाएं Plan, छुट्टी का लें भरपूर मजा

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×