W3Schools
Advertisement

Most Mysterious Sea in the World: कहीं गायब होते हैं जहाज तो कहीं डूबता नहीं इंसान, जानें दुनिया के 4 अनोखे समुद्रों के बारे में

02:21 PM Oct 05, 2026 IST | Kajal Yadav
most mysterious sea in the world  कहीं गायब होते हैं जहाज तो कहीं डूबता नहीं इंसान  जानें दुनिया के 4 अनोखे समुद्रों के बारे में
Most Mysterious Sea in the World (Source: AI)

हमारी धरती का बहुत बड़ा सा हिस्सा समुद्र से ढका हुआ है। समुद्र की गहराइयों में ऐसे कई रहस्य छिपे हैं, जिन्हें आज भी इंसान पूरी तरह नहीं समझ पाया है। विज्ञान ने अंतरिक्ष से लेकर ज़मीन तक कई बड़ी खोजें की हैं, लेकिन समुद्र की गहराइयों का एक बहुत बड़ा हिस्सा आज भी इंसानों की पहुंच और समझ से दूर है। महासागरों के नीचे एक अलग ही दुनिया बसी हुई है, जहां की अजीबोगरीब घटनाएं, अनसुलझी कहानियां वैज्ञानिकों को भी सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कहीं पानी का कलर रात में दूध की तरह चमकने लगता है, तो कहीं जहाज़ और विमान गायब हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया के 4 सबसे रहस्यमयी समुद्रों के बारे में, जिसे आप एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

Advertisement

घूमने के लिए बेस्ट हैं दुनिया की ये जगहें

1. सरगासो सागर

Most mysterious seas in the world
Most mysterious seas in the world (Source: Social Media)

यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है। इसकी सबसे अजीब बात यह है कि इसका कोई किनारा या ज़मीन से लगा तट नहीं है। यह चारों तरफ से बहती समुद्री धाराओं के बीच घिरा हुआ है। यहां का पानी बहुत शांत रहता है और समुद्री में घास की बड़ी परतें तैरती रहती हैं। रात के समय इसका पानी डार्क नीला हो जाता है।

Advertisement

2. डेविल्स सी (शैतान का समुद्र)

Mysterious places in the ocean
Mysterious places in the ocean (Source: Social Media)

जापान और फिलीपींस के पास प्रशांत महासागर के इस हिस्से को एशिया का बरमुडा ट्राइंगल भी कहा जाता है। इतिहास में यहां कई जहाज़ और हवाई जहाज़ अचानक गायब हो गए थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्र के नीचे होने वाली ज्वालामुखी की वजह से यहां रास्ता बताने वाली मशीन काम करना बंद कर देते हैं।

Advertisement

3. मृत सागर (डेड सी)

Unexplained ocean mysteries
Unexplained ocean mysteries (Source: Social Media)

इजराइल और जॉर्डन के बीच स्थित यह समुद्र रियल में एक बहुत खारी झील है। इसका पानी दूसरे समुद्र के पानी से लगभग दस गुना ज़्यादा नमकीन है। इतने ज़्यादा नमक के कारण इसमें कोई भी मछली या पौधा जीवित नहीं रह सकता है। पानी भारी होने की वजह से इंसान इसमें कभी डूबता नहीं है, बल्कि सतह पर तैरता रहता है। दिन में इसके किनारे पर बैठकर सुकून के पल बिताएं जा सकते हैं।

4. काला सागर (ब्लैक सी)

Most Mysterious Sea in the World
Most Mysterious Sea in the World (Source: Social Media)

यूरोप और एशिया के बीच स्थित इस समुद्र के निचले पानी में ऑक्सीजन बिल्कुल नहीं है। ऑक्सीजन न होने की वजह से यहां पानी के नीचे डूबी हुई चीज़ें कभी भी सड़ती नहीं हैं। यही कारण है कि वैज्ञानिकों को इस समुद्र के तल पर सैकड़ों साल पुराने लकड़ी के जहाज़ आज भी सही हालत में देखने को मिल जाते हैं।

Also Read: Haunted Railway Stations in India: 42 साल तक बंद रहा यह स्टेशन! जानिए भारत के 4 सबसे भूतिया रेलवे स्टेशनों का खौफनाक सच

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×