W3Schools
Advertisement

Mountain Romantic Destinations in India: इस करवा चौथ पार्टनर के साथ बनाएं खास प्लान, देखें भारत की ये 4 रोमांटिक वादियां

03:38 PM Oct 23, 2026 IST | Kajal Yadav
mountain romantic destinations in india  इस करवा चौथ पार्टनर के साथ बनाएं खास प्लान  देखें भारत की ये 4 रोमांटिक वादियां
Mountain Romantic Destinations in India (Source: AI)

इस करवा चौथ अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक और खूबसूरत जगह को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां सबसे सुंदर जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाकर आप ऐसा महसूस करेंगे, जैसे आप किसी जादुई दुनिया में आ गए हों। अगर बात करें भारत कि तो जब यहां घूमने की बात आती है, तो समुद्री किनारों के अलावा पहाड़ों का नाम सबसे पहले लिया जाता है। पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से घिरी वादियां और खूबसूरत नजारे कपल्स को बहुत पसंद आते हैं। ऐसे में आइए कुछ ऐसी खूबसूरत और रोमांटिक पहाड़ी जगहों के बारे में जानते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

Advertisement

कपल्स के लिए बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन

1. मनाली - हिमाचल प्रदेश

Romantic Places for Couples
Romantic Places for Couples (Source: Social Media)

नवंबर और दिसंबर के महीने में मनाली में हल्की-हल्की बर्फ पड़ने लगती है। मनाली कपल्स को हमेशा से ही बहुत पसंद रहा है। यहां की हरियाली, ऊंचे पहाड़ और बहती नदियां इस जगह को रोमांटिक बनाते हैं। अगर आपको बर्फ पसंद है, तो आप रोहतांग पास या सोलांग वैली जा सकते हैं। यहां दोनों मिलकर एडवेंचर एक्टिविटीज़ का मजा ले सकते हैं।

Advertisement

2. गुलमर्ग - जम्मू और कश्मीर

Karwa Chauth Travel Destinations
Karwa Chauth Travel Destinations (Source: Social Media)

अगर आप और आपके पार्टनर को बर्फ से ढकी वादियां पसंद हैं, तो गुलमर्ग से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती है। इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार राइड में बैठकर बादलों और बर्फ के पहाड़ों को देखना कभी न भूलने वाला नजारा होता है।

Advertisement

3. लैंसडाउन - उत्तराखंड

Romantic Couple Getaways in India
Romantic Couple Getaways in India (Source: Social Media)

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और सुकून भरी जगह पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो लैंसडाउन बेस्ट प्लेस है। यह उत्तराखंड का एक बहुत ही शांत और छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां की भुल्ला झील में बोटिंग करना और देवदार के पेड़ों के बीच शांति से टहलना आपके सफर को बेहद खास बना देगा।

4. दार्जिलिंग - पश्चिम बंगाल

Best Romantic Places for Couples Date
Best Romantic Places for Couples Date (Source: Social Media)

कंचनजंगा की पहाड़ियों की गोद में बसा दार्जिलिंग अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां टाइगर हिल से सनराइज और पहाड़ों पर पड़ने वाली सोने जैसी धूप का नजारा देखना बेहद खूबसूरत अनुभव है। इसके अलावा, यहां के चाय के बागान और टॉय ट्रेन का सफर आपके रोमांस में चार चांद लगा देंगे।

Also Read: Most Mysterious Sea in the World: कहीं गायब होते हैं जहाज तो कहीं डूबता नहीं इंसान, जानें दुनिया के 4 अनोखे समुद्रों के बारे में

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×