Romantic Iceland for Couples: विंटर वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं आइसलैंड की ये जादुई जगहें, पार्टनर के साथ बिताएं रोमांटिक पल
अगर आप भी इस सर्दी अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह को एक्स्प्लोर करने का सोच रहे हैं, जहां सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे, तो आज हम आपको यहां कुछ ऐसे आइसलैंड के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी फ़िल्मी दुनिया में आ गए हों, यह आइसलैंड दुनिया की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से एक है। यहां के झरने, पहाड़ और जादुई नज़ारे कपल्स के लिए सपने जैसे होते हैं। आइए आइसलैंड की कुछ सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं।
कपल्स के लिए बेस्ट आइसलैंड डेस्टिनेशन
1. द ब्लू लैगून

यह आइसलैंड की सबसे फेमस जगहों में से एक है। यह एक गर्म पानी का नेचुरल पूल है, जिसका पानी हमेशा गर्म और हल्के नीले रंग का रहता है। ठंडे मौसम में अपने पार्टनर के साथ इस गर्म पानी में बैठना बहुत सुकून देता है और यह पल बहुत रोमांटिक होता है।
2. नॉर्दर्न लाइट्स देखना

सर्दियों के समय आइसलैंड के आसमान में हरे और बैंगनी रंग की यूनिक रोशनी दिखाई देती है, जिसे नॉर्दर्न लाइट्स कहा जाता है। रात के समय खुले आसमान के नीचे अपने पार्टनर के साथ इस जादूई नज़ारे को देखना आपके रिश्ते को और भी स्पेशल बना देगा।
3. खूबसूरत झरने

आइसलैंड में बहुत सारे सुंदर झरने मौजूद हैं। इनमें से एक झरने की खास बात यह है कि आप उसके पीछे से चलकर भी जा सकते हैं। गिरते हुए पानी की आवाज़ और चारों तरफ की हरियाली इस जगह को बेहद रोमांटिक बनाती है। यहां आप सर्दियों में जरूर घूमने जाएं, ताकि आप अपने पार्टनर के साथ कुछ पल सुकून भरे बिता सकें।
4. ग्लेशियर लैगून

यह पानी की एक बहुत बड़ी झील है, जिसमें तैरते हुए बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े दिखाई देते हैं। यहां आप बोट की सवारी कर सकते हैं। इसके पास ही डायमंड बीच है, जहां कांच की तरह चमकते बर्फ के टुकड़े काली रेत पर पड़े रहते हैं, जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। रात के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है।

Join Channel