W3Schools
Advertisement

Romantic Private Pool Villas in Mountain: पहाड़ों की वादियों और प्राइवेट पूल में पार्टनर के साथ बिताएं रोमांटिक पल, देखें भारत के बेस्ट विला

03:13 PM Oct 25, 2026 IST | Kajal Yadav
romantic private pool villas in mountain  पहाड़ों की वादियों और प्राइवेट पूल में पार्टनर के साथ बिताएं रोमांटिक पल  देखें भारत के बेस्ट विला
Romantic Private Pool Villas in Mountain

पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में समय बिताना अपने आप में एक बेहद खूबसूरत अहसास होता है, लेकिन जब इस खूबसूरत सफर में आपके साथ आपका पार्टनर हो और रुकने के लिए एक शानदार प्राइवेट पूल विला मिल जाए, तो छुट्टियां यादगार बन जाती हैं। अगर आप और आपके पार्टनर पहाड़ों की शांति, ठंडी हवाओं नजारों के बीच कुछ खूबसूरत और रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं, तो भारत के ये कुछ प्राइवेट पूल विला आपके लिए एकदम सही ऑप्शन हैं।

Advertisement

कपल्स के लिए पहाड़ों के बेस्ट प्राइवेट पूल

1. द मोंटफोर्ट, मसूरी (उत्तराखंड)

private pool villas in Indian hills
private pool villas in Indian hills (Source: Social Media)

मसूरी की हसीन पहाड़ियों के बीच बसा यह विला कपल्स के लिए किसी सपने से कम नहीं है। यहां आपको विला के साथ अपना एक प्राइवेट स्विमिंग पूल मिलता है, जहां से मसूरी की सुंदर घाटियों का नजारा दिखता है। शाम के समय हल्के म्यूजिक और पहाड़ों की ठंडी हवा के बीच पूल साइड पर कैंडललाइट डिनर का मजा लिया जा सकता है।

Advertisement

2. वाइल्डफ्लावर हॉल, शिमला (हिमाचल प्रदेश)

luxury mountain villas with private pools
luxury mountain villas with private pools (Source: Social Media)

शिमला में मौजूद यह रिजॉर्ट अपनी लग्जरी और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम और इन्फिनिटी पूल सबसे ज्यादा फेमस है। पहाड़ों की बर्फबारी या ठंडे मौसम में भी आप गर्म पानी के पूल में आराम से समय बिता सकते हैं। देवदार के घने जंगलों और हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा यहां से बहुत ही खूबसूरत लगता है।

Advertisement

3. लेविटेटिंग स्विमिंग पूल विला, लोनावला (महाराष्ट्र)

best romantic mountain getaways in India
best romantic mountain getaways in India (Source: Social Media)

मुंबई और पुणे के करीब लोनावला की हरियाली में बने ये विला अपनी मॉडर्न स्टाइल और प्राइवेसी के लिए पसंद किए जाते हैं। यहां आपको विला के अंदर ही अपना प्राइवेट पूल मिलता है। मानसून और सर्दियों के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है। धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

4. सैफरनस्टे विला, वायनाड (केरल)

Romantic Private Pool Villas in Mountain
Romantic Private Pool Villas in Mountain (Source: Social Media)

केरल के वायनाड की हरी-भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों के बीच बने विला कपल्स को बहुत पसंद आते हैं। यहां के विला में नेचुरल नजारों के सामने बना प्राइवेट पूल होता है। सुबह चिड़ियों की चहचहाहट के साथ उठना और हरियाली से घिरे पूल में समय बिताना यहां की सबसे बड़ी खूबी है।

Also Read: Mountain Romantic Destinations in India: इस करवा चौथ पार्टनर के साथ बनाएं खास प्लान, देखें भारत की ये 4 रोमांटिक वादियां

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×