W3Schools
Advertisement

Snow-Covered Railway Journeys: अगर आप भी हैं कुदरत और रोमांच के शौकीन, तो लाइफ में एक बार ज़रूर करें इन 5 स्नो ट्रेन रूट्स की सैर

04:55 PM Oct 15, 2026 IST | Team Desk
snow covered railway journeys  अगर आप भी हैं कुदरत और रोमांच के शौकीन  तो लाइफ में एक बार ज़रूर करें इन 5 स्नो ट्रेन रूट्स की सैर
Snow-Covered Railway Journeys (Source: AI)

सर्दी के मौसम में छुट्टियों का मज़ा ही कुछ अलग होता है। जब चारों तरफ़ ठंड आ चुकी होती है, तो दिल में कहीं दूर घूमने और खूबसूरत वादियों को देखने की चाहत जाग उठती है। अक्सर कहा जाता है कि मंजिल से ज़्यादा खूबसूरत सफ़र होता है। ऐसे में अगर आप भी इस सर्दी कुछ नया एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो ट्रेन यात्रा से बेहतर ऑप्शन क्या हो सकता है? ट्रेन की बड़ी-बड़ी खिड़कियों से बाहर का नज़ारा देखना, बर्फ से ढके पहाड़, जमी हुई झीलें और सफेद चादर ओढ़े जंगल देखना किसी सपने जैसा लगता है। अगर आप नेचर और रोमांच पसंद करते हैं, तो दुनिया की ये 5 सबसे खूबसूरत बर्फानी ट्रेन यात्राएं आपके सफ़र को यादगार बना सकती हैं।

Advertisement

सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट ट्रेन जर्नी

1. ग्लेशियर एक्सप्रेस (स्विट्जरलैंड)

most beautiful snow train journeys
most beautiful snow train journeys (Source: Social Media)

इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राओं में से एक माना जाता है, जो ज़र्मेट और सेंट मॉरिट्ज़ के बीच चलती है। सर्दियों में बर्फ से ढके आल्प्स पर्वत, ऊंचे-ऊंचे पुल और गहरी घाटियां देखकर दिल खुश हो जाता है। यहां आपको चारों तरह सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आएगी।

Advertisement

2. बर्निना एक्सप्रेस (स्विट्जरलैंड और इटली)

snow train routes around the world
snow train routes around the world (Source: Social Media)

यह ट्रेन अपने शानदार पहाड़ी नज़ारों के लिए जानी जाती है। इस पूरे सफ़र में आपको बर्फ से ढकी चोटियां, खूबसूरत झीलें और ग्लेशियर देखने को मिलते हैं। जिन लोगों को फोटोग्राफी पसंद है उनके लिए यह सफर बहुत स्पेशल हो सकता है।

Advertisement

3. फ्लैम रेलवे (नॉर्वे)

best scenic winter train rides in the world
best scenic winter train rides in the world (Source: Social Media)

नॉर्वे की यह रेलवे ऊंचे पहाड़ों और गहरी घाटियों के बीच से गुजरती है। सर्दियों के मौसम में चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेद चादर इस सफ़र की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक का होता है।

4. रॉकी माउंटेनियर (कनाडा)

best scenic winter train rides in the world
best scenic winter train rides in the world (Source: Social Media)

कनाडा के रॉकी पर्वतों के बीच से गुजरने वाली यह ट्रेन आपको घने जंगलों, शांत घाटियों और बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों की सैर कराती है। मौसम के हिसाब से इसके रास्ते और समय तय होते हैं।

5. ट्रांस-साइबेरियन रेलवे (रूस)

most beautiful snow train journeys
most beautiful snow train journeys (Source: Social Media)

दुनिया के सबसे लंबे ट्रेन सफ़र में से एक, यह यात्रा रोमांच से भरी होती है। सर्दियों में खिड़की से बाहर देखते ही बर्फ से ढके विशाल मैदान और सफेद जंगल दिखाई देते हैं, जो आपको रूस की अद्भुत खूबसूरती से रूबरू कराते हैं।

Also Read: Snow Road Trips During Winter: पहाड़ों में बर्फ से ढकी सड़कों का मज़ा, सर्दियों की छुट्टियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 स्नो रोड ट्रिप्स

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×