W3Schools
Advertisement

Snow Road Trips During Winter: पहाड़ों में बर्फ से ढकी सड़कों का मज़ा, सर्दियों की छुट्टियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 स्नो रोड ट्रिप्स

03:13 PM Oct 15, 2026 IST | Kajal Yadav
snow road trips during winter  पहाड़ों में बर्फ से ढकी सड़कों का मज़ा  सर्दियों की छुट्टियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 स्नो रोड ट्रिप्स
Snow Road Trips During Winter (Source: AI)

सर्दी के मौसम में बर्फ से ढकी सड़कों पर गाड़ी चलाने का मज़ा ही कुछ अलग होता है। अगर आपको रोड ट्रिप पसंद हैं और आप सर्दियों की छुट्टियों का मजा लेना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसे खूबसूरत रास्ते हैं, जहां बर्फबारी का नज़ारा बेहद शानदार होता है। सर्दियों के मौसम में पहाड़ों वाली जगहें बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगती हैं, क्योंकि इस मौसम में बहुत ज्यादा बर्फ पड़ने लगती है। ऐसे में आइए सर्दियों में घूमने के लिए 4 सबसे बेहतरीन स्नो रोड ट्रिप्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट रोड ट्रिप्स

1. मनाली से सोलांग वैली और अटल टनल (हिमाचल प्रदेश)

best places for snow driving in india
best places for snow driving in india (Source: Social Media)

मनाली से सोलांग वैली और अटल टनल का रास्ता सर्दियों में पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। अटल टनल पार करते समय और उसके पार लाहौल घाटी का बर्फीला रेगिस्तान जैसा नज़ारा देखने को मिलता है। यहां गाड़ी चलाते समय टायर स्किड होने से बचाने के लिए सावधानी बरतें और मौसम की जानकारी घूमने से पहले ही ले लें।

Advertisement

2. श्रीनगर से गुलमर्ग (जम्मू और कश्मीर)

manali to atal tunnel snow drive
manali to atal tunnel snow drive (Source: Social Media)

श्रीनगर से गुलमर्ग का लगभग 50 किलोमीटर का सफर बेहद खूबसूरत होता है। रास्ते में चारों तरफ चीड़ के पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ आपका स्वागत करते हैं। गुलमर्ग पहुंचकर आपको स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा। रास्ते में कई जगह बर्फ जम जाती है, इसलिए किसी सही से गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर के साथ या फोर बाय फोर गाड़ी से जाना बेस्ट ऑप्शन है।

Advertisement

3. शिमला से कुफरी और नारकंडा (हिमाचल प्रदेश)

snow road trips in india in winter
snow road trips in india in winter (Source: Social Media)

शिमला से कुफरी और आगे नारकंडा तक की सड़क सर्दियों में बर्फ की वजह से बहुत खूबसूरत नजर आने लगती है। नारकंडा में हाथू पीक का रास्ता तो पूरी तरह रोमांच से भरा होता है। यहां आपको सर्दियों के मौसम में कम समय में बेहतरीन बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। अक्टूबर से जनवरी तक का महीना यहां घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है।

4. गंगटोक से लाचुंग और युमथांग वैली (सिक्किम)

manali to atal tunnel snow drive
manali to atal tunnel snow drive (Source: Social Media)

गंगटोक से लाचुंग और युमथांग वैली का उत्तर सिक्किम रूट अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। सर्दियों में युमथांग वैली पूरी तरह बर्फ से ढकी होती है। यहां के जमे हुए झरने और पहाड़ देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। इस जगह की ऊंचाई ज्यादा है, इसलिए यहां जाने से पहले परमिट की ज़रूरत होती है।

Also Read: Winter Destinations for Nature Lovers: अक्टूबर में घूम आएं ये 4 शानदार डेस्टिनेशन, स्कीइंग, केबल कार और सुहावने मौसम का लें भरपूर मज़ा

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×