Top 5 Best Wedding Destinations in India: भारत के Top 5 स्पॉट्स बना सकते हैं आपकी ड्रीम वेडिंग को और भी Special; बैंक्वेट बुकिंग से पहले चेक कर लें लिस्ट
05:04 PM Jun 26, 2026 IST | Khushi Srivastava
शादी का दिन हर जोड़े के लिए खास होता है। आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड जेन जी जनरेशन के यूथ्स में तेजी से बढ़ रहा है। कपल्स अपनी शादी किसी खास और सुंदर जगह पर करना चाहते हैं जिससे उनकी शादी एक यादगार पल बन जाए। अगर आप भी अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो यहां नीचे खास वेडिंग डेस्टिनेशन प्लेसेस बताए गए हैं जिन्हें जानकर आप भी अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन प्लान कर सकते हैं। इंडिया में कई ऐसी जगह हैं जो अपनी नेचुरल ब्यूटी, महलों, सुन्दर समुद्र तटों और लग्जरी रिसॉर्ट्स की वजह से पूरी दुनिया में फेमस हैं।
Top 5 Best Wedding Destinations in India: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए 5 फेमस स्पॉट्स
1. उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर को "City of Lakes" यानी झीलों का शहर कहा जाता है और यह इंडिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन में से एक है। यहां के शानदार महल, शांत सी बहती हुई झीलें और हिस्टोरिकल सुन्दर इमारतें शादी को किसी शाही फंक्शन जैसा बना देती हैं। लेक पिछोला के किनारे पर मौजूद शानदार महल, होटल और खूबसूरत गार्डन वेडिंग फोटोग्राफी के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं। कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी और बड़े बिजनेसमेन भी अपनी शादी के लिए उदयपुर को चुन चुके हैं। यही वजह है कि वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए उदयपुर एक परफेक्ट और अच्छी जगह है।
2. जयपुर, राजस्थान

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने ट्रेडिशनल कल्चर, किलों और सुन्दर महलों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। जयपुर में मेहंदी, संगीत, हल्दी और शादियों को ट्रेडिशनल राजस्थानी अंदाज में किया जाता है। राजस्थान के फोक गीत जो की राजस्थान के कल्चर को अपने गाने के बोल में और भी सुन्दर बना देते हैं। अगर आप भी अपनी शादी को रॉयल और ट्रेडिशनल टच देना चाहते हैं, तो जयपुर आपके लिए बहुत ही अच्छी वेडिंग डेस्टिनेशन की जगह है।
3. गोवा

अगर आप भी बीच वेडिंग का सपना देख रहे हैं तो गोवा से बेहतर जगह शायद ही कोई हो। यहां के सुनहरे समुद्र तट, नीला समुद्र, सुन्दर सूर्यास्त और लग्जरी बीच रिसॉर्ट्स शादी को बहुत ही खास बना देते हैं। गोवा खासतौर पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जाना जाता है। यहां कम रिश्तेदारों और मेहमानों के साथ शानदार वेडिंग का फंक्शन ओर्गनाइज किया जा सकता है। शादी के साथ-साथ मेहमान गोवा के बीच और वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं, जिससे पूरी वेडिंग एक यादगार पल बन जाती है।
4. ऋषिकेश, उत्तराखंड

अगर आप भी शांति, नेचर की ब्यूटी और पहाड़ों की सुकून वाली प्लेस में शादी करना चाहते हैं, तो ऋषिकेश एक शानदार जगह है। गंगा नदी के किनारे पर यह शहर अपनी हरियाली, पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए काफी फेमस है। यहां कई खूबसूरत रिसॉर्ट्स वेडिंग वेन्यू हैं, जहां शादी का आयोजन बहुत ही सुन्दर तरीके से किया जा सकता है। योग, ध्यान और नेचुरल वातावरण की अपनी ब्यूटी के कारण ऋषिकेश उन कपल्स की पहली पसंद बन रहा है, जो भीड़-भाड़ से दूर एक स्पिरिचुअल प्लेस पर सुकूनभरी शादी चाहते हैं।
5. केरल

केरल को "Gods Own Country" भी कहा जाता है और यह अपनी नेचुरल ब्यूटी और हरियाली के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां के शांत बैकवॉटर, नारियल के पेड़, हरे-भरे रिसॉर्ट्स और खूबसूरत समुद्र तट शादी को बहुत खास बना देते हैं। यदि आप नेचर के करीब रहकर एक शांत, सुंदर और लग्जरी वेडिंग का एक्सपीरियंस चाहते हैं तो केरल आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां की नेचुरल ब्यूटी, ट्रेडिशनल कल्चर और टेस्टी फूड्स शादी के फंक्शन को और भी यादगार बना देते हैं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel