W3Schools
Advertisement

Visa-Free Countries for Indians: कम बजट में लेना है Europe और Beautiful Islands का मजा? बिना Visa के इन देशों को करें Explore, आज ही प्लान करें ट्रिप

02:40 PM Jun 18, 2026 IST | Kajal Yadav
visa free countries for indians  कम बजट में लेना है europe और beautiful islands का मजा  बिना visa के इन देशों को करें explore  आज ही प्लान करें ट्रिप
Visa-Free Countries for Indians (Source: AI)

आजकल विदेशों में घूमना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जब भी इंटरनेशनल ट्रिप की बात आती है, तो सबसे ज्यादा परेशानी की बात तो ये होती है कि वीजा बनवाने के लिए घंटों तक लाइन में लगना होगा, इसलिए ज्यादातर लोग ट्रिप का प्लान भी कैंसल कर देते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय पासपोर्ट अब पहले से काफी ज्यादा मजबूत हो चुका है।

Advertisement

2026 में दुनिया के कई खूबसूरत देश भारतीयों को 'बिना वीजा' यानी वीजा-फ्री एंट्री दे रहे हैं। जहां आप सिर्फ टिकट बुक करके जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, उन देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा के अपनी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

Advertisement

Visa-Free Countries for Indians: बिना वीजा के दुनिया के इन देशों को करें एक्स्प्लोर

1. थाईलैंड (Thailand)

International travel
International travel (Source: social media)

ज्यादातर भारतीयों को थाईलैंड घूमना पसंद होता है ये एक ऐसी डेस्टिनेशन हैं, जहां शादी के बाद कपल्स हनीमून के लिए जाते हैं। थाईलैंड अब और भी आसान हो गया है। भारतीय नागरिक बिना किसी वीजा के थाईलैंड घूम सकते हैं और वहां पूरे 60 दिनों तक रुक सकते हैं। यहां के खूबसूरत बीचेस, स्ट्रीट फूड और शॉपिंग का मजा आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के ले सकते हैं।

Advertisement

2. मलेशिया (Malaysia)

Foreign trips
Foreign trips (Source: social media)

अगर आप मॉडर्न शहर और प्रकृति का संगम देखना चाहते हैं, तो मलेशिया सबसे बेस्ट देशों में से एक है। सरकार ने भारतीयों के लिए साल 2026 के आखिर तक वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा बढ़ा दी है। आप बिना वीजा के इस जगह पर 30 दिनों तक घूम सकते हैं और कुआलालंपुर के पेट्रोनस ट्विन टावर्स का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं।

3. मॉरीशस (Mauritius)

Travel guide
Travel guide (Source: social media)

मॉरीशस दुनिया की खूबसूरत और फेमस जगहों में आता है। ज्यादातर हनीमून कपल्स और आइलैंड प्रेमियों के लिए मॉरीशस एक जन्नत जैसा है। हिंद महासागर में स्थित ये बहुत खूबसूरत देश है, जहां भारतीय पासपोर्ट के लोगों को पूरे 90 दिनों के लिए वीजा-फ्री एंट्री मिलती है। जब आप यहां घूमने के लिए जाएंगे तब इस जगह पर आपको नीले समंदर और सफेद रेत बेहद आकर्षित लगेंगे।

4. नेपाल और भूटान (Nepal & Bhutan)

Visa-Free Countries for Indians
Visa-Free Countries for Indians (Source: social media)

अगर बात करें नेपाल और भूटान कि तो ये बेहद खूबसूरत देश हैं। हर साल गर्मियों की छुट्टी और बारिश के मौसम में न जानें कितने लोग घूमने के लिए जाते हैं। इस जगह की खास बात तो ये है कि यहां जानें के लिए आपको पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है। नेपाल में आप अनलिमिटेड समय तक घूम सकते हैं, वहीं भूटान में भारतीय पर्यटकों को आसानी से एंट्री परमिट मिल जाती है। ये जगह पहाड़ों की खूबसूरती देखने के लिए बेस्ट और बजट-फ्रेंडली है।

5. कजाकिस्तान (Kazakhstan)

Visa-Free Countries for Indians
Visa-Free Countries for Indians (Source: social media)

अगर आप कम बजट में यूरोप जैसी जगह को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो कजाकिस्तान आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां की वाइब और बर्फबारी को देखकर आपका इस जगह से आने का मन नहीं करेगा। यहां भारतीयों को 14 दिनों के लिए बिना वीजा के घूमने की इजाजत होती है। दिल्ली से आपको यहां के लिए सीधी फ्लाइट्स भी मिल जाएगी।

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×