Winter Beach Destinations in India: ठंड से दूर समंदर किनारे बिताएं छुट्टियां, अक्टूबर के लिए भारत की 4 सबसे बेहतरीन बीच डेस्टिनेशन्स
अक्टूबर का महीना बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। सर्दियों के मौसम में जब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और कोहरा छाया रहता है, तब देश के समुद्री तटीय इलाकों का मौसम बेहद खुशनुमा और सुहावना हो जाता है। ऐसे में हल्की गुनगुनी धूप, समुद्र की शांत लहरें और ठंडी हवाएं किसी भी ट्रैवलर का मन मोह लेती हैं। अगर आप भी इस विंटर सीजन में ठंड से बचकर एक यादगार ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो भारत के ये बीच डेस्टिनेशन्स आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं।
भारत की 4 बेहतरीन विंटर बीच डेस्टिनेशन्स
1. गोवा

सर्दियों में घूमने के लिए गोवा हमेशा से ही देशी और विदेशी लोगों की पहली पसंद रहा है। दिसंबर से फरवरी के महीनों में यहां का तापमान बहुत ही सुहावना रहता है, जिससे आप दिनभर वहां की खूबसूरत जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं इस मौसम में यहां घूमना-फिरना और भी ज्यादा आसान हो जाता है। यहां देखने की सबसे खूबसूरत जगहें जैसे- बागा, कलंगूट, कैंडोलिम और पालोलेम जैसे विश्व प्रसिद्ध समुद्र तट है। इस जगह पर आप पैरासेलिंग, बनाना राइड और जेट स्की जैसे वाटर स्पोर्ट्स का मजा लें, मांडवी नदी में क्रूज राइड करें।
2. अंडमान और निकोबार

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कांच जैसा साफ नीला पानी और सफेद चमकदार रेत देखना चाहते हैं, तो अंडमान आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सर्दियों में यहां का मौसम इतना ज्यादा सुहावना हो जाता है कि हर कोई इसे देखना पसंद करता है। इस जगह पर आप हैवलॉक द्वीप का राधानगर बीच, जिसे एशिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में गिना जाता है, और नील द्वीप घूम सकते हैं। यहां स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के जरिए रंग-बिरंगे कोरल रीफ और समुद्री जीवों को करीब से देखा जा सकता है।
3. पुडुचेरी

अगर आप समुद्र तटों के साथ-साथ शांत माहौल, फ्रेंच संस्कृति और ऐतिहासिक वास्तुकला को देखना चाहते हैं, तो पुडुचेरी एक शानदार जगह है। यहां की सड़कों और इमारतों में आज भी फ्रांसीसी की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। यहां आप प्रोमेनेड बीच, पैराडाइज बीच और ऑरोविले बीच घूम सकते हैं।जब आप इस जगह पर घूमने जाएं, तो शाम के समय प्रोमेनेड बीच पर लंबी वॉक करें, फ्रेंच कॉलोनियों की सैर करें, ऑरोविले जाकर मेडिटेशन करें और खूबसूरत कैफे में तरह-तरह के फ़ूड का मजा लें।
4. गोकर्ण, कर्नाटक

अगर आप गोवा जैसी प्राकृतिक सुंदरता चाहते हैं, लेकिन पार्टी और भीड़-भाड़ से दूर एक सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो कर्नाटक का गोकर्ण आपके लिए एकदम सही जगह है। यह स्पिरिचुअल और नेचुरल सुंदरता का एक खूबसूरत मेल है। यहां आप ॐ के आकार में बना ॐ बीच, कुडले बीच और हाफ मून बीच देख सकते हैं। इस जगह पर आप एक बीच से दूसरे बीच तक बीच ट्रेकिंग करें, समुद्र किनारे योग करें। इसके साथ ही ढलते सूरज का खूबसूरत नजारा भी देखें।

Join Channel