W3Schools
Advertisement

Winter Destinations for Nature Lovers: अक्टूबर में घूम आएं ये 4 शानदार डेस्टिनेशन, स्कीइंग, केबल कार और सुहावने मौसम का लें भरपूर मज़ा

04:00 PM Sep 26, 2026 IST | Kajal Yadav
winter destinations for nature lovers  अक्टूबर में घूम आएं ये 4 शानदार डेस्टिनेशन  स्कीइंग  केबल कार और सुहावने मौसम का लें भरपूर मज़ा
Winter Destinations for Nature Lovers (Source: AI)

अक्टूबर और नवंबर का महीना घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इस समय मानसून पूरी तरह से जा चुका होता है, इसलिए कई जगह मौसम गर्म तो कई जगह पर ठंडा हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी सर्दी आने से पहले कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां आप ट्रिप का भरपूर मजा ले सकते हैं, तो चलिए यहां घूमने की जगहों के बारे में जानते हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।

Advertisement

अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट प्लेसेस

1. औली (उत्तराखंड)

Best places to visit in October
Best places to visit in October (Source: Social Media)

औली को भारत का 'स्कीइंग कैपिटल' कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में यह पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। यहां से नंदा देवी और नीलकंठ जैसी चोटियों का नज़ारा बेहद खूबसूरत नजर आता है। स्कीइंग पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक स्वर्ग जैसा लगता है।

Advertisement

2. गुलमर्ग (कश्मीर)

Post-monsoon travel India
Post-monsoon travel India (Source: Social Media)

कश्मीर की खूबसूरती की बात ही अलग है। सर्दियों में गुलमर्ग की वादियों में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नज़र आती है। यहां की फेमस केबल कार राइड में बैठकर बर्फ से ढके पहाड़ों और देवदार के पेड़ों को देखना एक बहुत खास फीलिंग होती है।

Advertisement

3. मुन्नार (केरल)

Winter Destinations for Nature Lovers
Winter Destinations for Nature Lovers (Source: Social Media)

अगर आपको ज़्यादा ठंड पसंद नहीं है और आप हरियाली देखना चाहते हैं, तो मुन्नार सबसे सही जगह है। सर्दियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। चाय के हरे-भरे बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और ताजी हवा नेचर पसंद करने वाले लोगों का दिल जीत लेती है।

4. कसार देवी / कौसानी (उत्तराखंड)

Pre-winter vacation spots
Pre-winter vacation spots (Source: Social Media)

नेचर की गोद में शांति से कुछ दिन बिताने के लिए कौसानी या कसार देवी बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं। सर्दियों की सुबह यहां की खिली हुई धूप और हिमालय की चोटियों पर गिरती सूरज की पहली किरणें देखकर मन खुश हो जाता है। इन खूबसूरत जगहों पर जाकर आप नेचर के करीब कुछ सुकून भरा समय बिता सकते हैं।

Also Read: Winter Beach Destinations in India: ठंड से दूर समंदर किनारे बिताएं छुट्टियां, अक्टूबर के लिए भारत की 4 सबसे बेहतरीन बीच डेस्टिनेशन्स

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×