W3Schools
Advertisement

बादलों के बीच Adventure! मानसून में Ziplining के लिए भारत की ये 4 जगहें हैं सबसे Best

यह आर्टिकल मॉनसून के दौरान जिपलाइनिंग के रोमांचक अनुभव और भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताता है। मॉनसून में ऊंचाई से हरियाली, पहाड़, बहती नदियां और बादलों के बीच से गुजरने का एहसास किसी फिल्मी दुनिया जैसा होता है। आर्टिकल में मॉनसून में जिपलाइनिंग के लिए भारत की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताया गया है।
03:10 PM Aug 08, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल मॉनसून के दौरान जिपलाइनिंग के रोमांचक अनुभव और भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताता है। मॉनसून में ऊंचाई से हरियाली, पहाड़, बहती नदियां और बादलों के बीच से गुजरने का एहसास किसी फिल्मी दुनिया जैसा होता है। आर्टिकल में मॉनसून में जिपलाइनिंग के लिए भारत की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताया गया है।
बादलों के बीच adventure  मानसून में ziplining के लिए भारत की ये 4 जगहें हैं सबसे best
Ziplining Destinations for Monsoon (Source: AI)

Ziplining Destinations for Monsoon: मानसून के समय जिपलाइनिंग करने का एक अलग ही मजा होता है, क्योंकि इस समय ऊंचाई से हरियाली और लंबे पहाड़, बहती नदियां दिखाई देती हैं। जब आप जिपलाइनिंग करते समय बादलों के बीच से गुजरते हैं, तब आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी फ़िल्मी दुनिया में आ गए हों। अगर आप भी इस मानसून किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां आपको एडवेंचर करने के साथ-साथ जिपलाइनिंग का भी बेहतरीन मौका मिले, तो भारत की कुछ बेहतरीन जगहें आपके लिए एकदम सही ऑप्शन हैं।

Advertisement

जिपलाइनिंग के लिए भारत की बेस्ट जगहें

1. मुन्नार, केरल

 Best Place for Ziplining
Best Place for Ziplining (Source: Social Media)

बारिश के मौसम में केरल एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह बन जाता है, क्योंकि इस समय यहां हर जगह बस हरियाली ही हरियाली नजर आती है। ऐसे में अगर बात करें, केरल के मुन्नार कि तो ये अपने खूबसूरत चाय के बागानों और पहाड़ियों के लिए फेमस है। यहां मॉनसून के समय जिपलाइनिंग करना एक यादगार पल है। यहां के 'पन्नियार कुट्टी' इलाके में आप गिरते हुए झरनों के ऊपर से गुज़र सकते हैं, जो चारों तरफ हरियाली से घिरे होते हैं।

Advertisement

2. डावकी, मेघालय

 Best Place for Ziplining
Best Place for Ziplining (Source: Social Media)

मेघालय भारत की तो जगह है, जिसे 12 महीने घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। उत्तर-पूर्व भारत की यह जगह अपनी नेचुरल सुंदरता के लिए फेमस है। उमंगोट नदी के ऊपर जिपलाइनिंग करना आपको स्वर्ग जैसा फील देता है। मॉनसून में यहां की हरियाली देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

Advertisement

3. केरवा डैम, मध्य प्रदेश

 Ziplining Destinations for Monsoon
Ziplining Destinations for Monsoon (Source: Social Media)

बारिश के समय मध्य प्रदेश की खूबसूरती देखने लायक होती है। इस मौसम में जब तेज बारिश होती है, तो यहां के जंगल पूरी तरह से हरे-भरे और झरने तेजी से बहने लगते हैं। भोपाल के पास स्थित यह जगह नेचुरल प्रेमियों के लिए बहुत ज्यादा खास है। डैम और उसके आसपास के जंगलों के नज़ारों के बीच जिपलाइनिंग करना काफी रोमांचक होता है।

4. कोलाड, महाराष्ट्र

 Monsoon Places in India
Monsoon Places in India (Source: Social Media)

अगर आप मुंबई या पुणे के पास रहते हैं, तो कोलाड मानसून में घूमने के लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। बारिश के समय यहां की नदियां और पहाड़ियां बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हैं। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएं तब रिवर राफ्टिंग के साथ-साथ जिपलाइनिंग का मज़ा जरूर लें।

Also Read: विक्टोरिया बॉयज़ स्कूल से लेकर मौत की सड़क तक, डाऊ हिल के अनसुलझे रहस्य उड़ा देंगे आपकी रातों की नींद

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×