Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Tree of 40 Fruit पर लगते हैं 40 फल, एक पेड़ से ही कमा सकते है लाखों रुपये

06:00 PM Nov 22, 2023 IST | Ritika Jangid

Tree of 40 Fruit: दुनिया में कई प्रकार के अद्भूत पेड़ होते है। जिन्हें देखते ही लोग बस देखते रह जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने वाले है जिसे सुन आपको अचंभा हो सकता है कि क्या वाकई में ऐसा कोई पेड़ होता भी है? क्योंकि इस पेड़ पर एक नहीं बल्कि 40 तरह से फल उगते हैं।

Advertisement

 

बता दें, हम बात कर रहे हैं ‘ट्री ऑफ 40’ (Tree of 40) नामक पेड़ की। जिसे न्यूयॉर्क की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने बड़ी मेहनत से उगाया है। इसके लिए उन्होंने ग्राफ्टिंग टेक्नलॉजी की मदद ली है। इस पेड़ पर कई तरह के फल उगते हैं। इसमें आड़ू, चेरी, बेर, खुबानी और नेक्टराइन समेत कई फल शामिल है।

Tree of 40 Fruit: एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोफेसर वॉन ने कहा है कोई भी ऐसे प्रयोग कर सकता है लेकिन उन्हें कुछ सावधानी बरतनी होंगी। वहीं, वे इस आइडिया के बारे में बताते है कि मैंने साल 2008 में उस वक्‍त इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया, जब देखा कि बागीचे में 200 तरह के पेड़ उग आए हैं। सब फलदार वृक्ष थे। इनकी वजह से पूरा बागीचा भर गया था।

हम पेड़ों को हटा नहीं सकते थे, इसल‍िए जगह की कमी हो गई और गंदगी बढ़ती जा रही थी। फ‍िर सोचा कि क्‍यों न सभी फलों को एक पेड़ में उगाया जाए, इससे जगह की कमी नहीं होगी। तब मैंने ग्राफ्टिंग तकनीक (Grafting Techniques) की मदद ली।

आगे वॉन बताते है कि मैंने सर्दियों में पेड़ की एक टहनी को कली समेत काटकर अलग कर लिया। फ‍िर इसे मुख्‍य पेड़ में छेद करके लगा दिया। जोड़ने के लिए सर्दी भर के लिए टहनी और पेड़ के बीच पट्टी बांध दी। टहनी धीरे-धीरे पेड़ अपने आप से जुड़ गई। ऐसा मैंने 40 पौधों के साथ किया। काफी मेहनत के बाद मैं इसे कर पाने में सफल रहा।

 

दरअसल, आसान तरीके से समझाए तो टहनी तो मूल रूप से वही होती है लेकिन उसे पोषण मुख्‍य पेड़ से मिलता है। यानी उसका फल पैदा करने का चर‍ित्र नहीं बदलता। साल 2014 तक प्रोफेसर वॉन ने इस तरीके से 16-16 पेड़ तैयार किए थे। इनमें से कई लोगों को गिफ्ट कर दिए। आपको जानकर हैरानी होंगी कि एक ट्री ऑफ 40 की कीमत लगभग 19 लाख रुपये है। यानी अगर आपके पास एक पेड़ हो तो एक की कीमत में आप तमाम गहने खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article