Trendy Bandhani Saree Design: नवरात्री में दिखना है सबसे हटके तो पहनें ये ट्रेंडी Bandhani Saree, मिलेगा एलिगेंट और क्लासी लुक
Trendy Bandhani Saree Design: भारतीय महिलाओं का साड़ी प्रेम किसी से छिपा नहीं है। ये हर औरत की पहली चाहत होती हैं। इन साड़ी में आपको ढेर सारे कलर और पैटर्न मिल जाते हैं, लेकिन इसमें भी बांधनी प्रिंट की अपनी ही फैन फॉलोइंग है। ये Bandhej Saree साड़ी बहुत ही खूबसूरत होती हैं। आज हर महिला इनको अपनी वार्डरॉब में शामिल करना चाहती है।
Trendy Bandhani Saree Design:
1. Sonam Kapoor
आप सोनम कपूर की तरह मैरून कलर की घरचोला बंधेज साड़ी वियर कर सकती हैं। एक्ट्रेस के साड़ी के किनारों पर गोल्डन लेस लगाई गई है। ये प्रिंट और कलर दोनों ही त्योहारों के मौके पर बेहतरीन लगते हैं। शादी के बाद पहला वट सावित्री व्रत कर रही हैं तो भी इस तरह की साड़ी बेहतरीन लगेगी।
2. Rakul Preet Singh
स्टाइलिश और क्लासी दिखने के लिए आप रकुल प्रीत सिंह का ये डीप वी नेक ब्लाउज डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। उन्होंने सेम कलर का ब्लाउज कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने गजरा और हेवी ईयररिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।
3. Katrina Kaif
कैटरीना कैफ इस मल्टीकलर बांधनी साड़ी में बेहद हसीन लग रही हैं। उन्होंने साड़ी का मैचिंग ब्लाउज पहना है. उनके ब्लाउज के हाथ में छोटे-छोटे लटकन हैं जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहे हैं।