W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haldi में लगेगा Glamour का तड़का! इंडो-वेस्टर्न से लेकर Boho-Chic तक, यहां देखें 4 सबसे हटके Outfit Ideas

03:58 PM Apr 17, 2026 IST | Khushi Srivastava
haldi में लगेगा glamour का तड़का  इंडो वेस्टर्न से लेकर boho chic तक  यहां देखें 4 सबसे हटके outfit ideas
Trendy Outfits for Haldi Ceremony (AI Generated)
Trendy Outfits for Haldi Ceremony: हल्दी की रस्म का मतलब खूब सारी मस्ती, फोटोज़ और सबसे जरूरी- खूबसूरत येलो आउटफिट्स। आजकल हल्दी फंक्शन के लिए सिंपल सूट के बजाय महिलाएं स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट्स पहनना पसंद कर रही है। अगर आप भी अपने हल्दी के लिए परफेक्ट लुक की तलाश में हैं, तो इन 4 ट्रेंडी डिजाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Trendy Outfits for Haldi Ceremony: हल्दी फंक्शन के लिए लेटेस्ट आउटफिट्स

1. इंडो-वेस्टर्न धोती पैंट और केप

Trendy Outfits for Haldi Ceremony
Trendy Outfits for Haldi Ceremony
ये एक बेहद मॉडर्न और क्लासी लुक है। इसमें प्लेन येलो फैब्रिक की धोती स्कर्ट के साथ एक ब्रैलेट स्टाइल ब्लाउज पेयर किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका लॉन्ग केप, जिस पर मिरर वर्क और एम्ब्रॉयडरी वर्क है। यह लुक आपको काफी चिल और मॉडर्न वाइब देगा। इस आउटफिट के साथ आप ओपन हेयर और हैवी मांग-टीका या झुमके पहनकर बैलेंस कर सकती हैं।

2. येलो लहंगा लुक

Trendy Outfits for Haldi Ceremony
Trendy Outfits for Haldi Ceremony
लहंगा हमेशा से ही एक रॉयल लुक देता है। इस लहंगे में नीचे की तरफ सुनहरी गोटा-पट्टी का हैवी बॉर्डर है और इसका ब्लाउज ऑफ-शोल्डर स्टाइल में है। लहंगे के साथ चोकर नेकलेस और एक बड़ा मांग-टीका बहुत जंचेगा।

3. गरारा और पेपलम कुर्ती

Outfit Ideas for Haldi Function
Outfit Ideas for Haldi Function

ये सबसे कंफर्टेबल और ट्रेडिशनल हल्दी लुक है। इसमें पेपलम कुर्ती के साथ घेरेदार गरारा है। इसमें किया गया गोटा-पट्टी वर्क इसे एक फेस्टिव लुक दे रहा है। हल्दी के लिए यह आउटफिट बेस्ट है। लुक को कंप्लीट करने के लिए इसके साथ फ्लोरल ज्वेलरी पहनें।

Advertisement

4. बोहो चिक शरारा सेट

Trendy Outfits for Haldi Ceremony
Trendy Outfits for Haldi Ceremony
ये एक बोहो वाइब वाला शरारा सूट सेट है। इसमें लहरिया प्रिंट्स का इस्तेमाल किया गया है। साथ में कौड़ियों का काम और मिरर वर्कभी  किया गया है। अपनी हल्दी में अगर आप थोड़ा हटके दिखना चाहती हैं, तो इस आउटफिट के साथ मैचिंग दुपट्टा पेयर करें। यह आपके पूरे लुक को बहुत ही ग्रेसफुल बनाएगा।
यह भी पढ़ें-मेहंदी सेरेमनी में दिखना है Picture Perfect? ट्राई करें ये 5 Trendy Green Outfits, हर जगह होंगे आपके ही चर्चे
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×