Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यह आदिवासी महिला अमेजन के जंगलों को बचाने के लिए आई आगे, देखें वीडियो

अमेजन के जंगलों में लगी आग दुनिया भर में चिंता का विषय बना हुआ है। पृथ्वी को अमेजन के इन्हीं जगलों से 20 प्रतिशत ऑक्सिजन मिलती है।

12:55 PM Aug 29, 2019 IST | Desk Team

अमेजन के जंगलों में लगी आग दुनिया भर में चिंता का विषय बना हुआ है। पृथ्वी को अमेजन के इन्हीं जगलों से 20 प्रतिशत ऑक्सिजन मिलती है।

अमेजन के जंगलों में लगी आग दुनिया भर में चिंता का विषय बना हुआ है। पृथ्वी को अमेजन के इन्हीं जगलों से 20 प्रतिशत ऑक्सिजन मिलती है। अमेजन के जंगलों में आग पिछले महीने लगी थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। 
Advertisement
इस वीडियो में कुछ आदिवासी लोग हैं जो अपने जंगल-जमीन को बचाने की गुहार कर रहे हैं। आदिवासी लोग कह रहे हैं दुनिया जैसी बची है अब उसको वैसे का वैसे बचा लें। 
इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं ट्विटर पर लोग

ट्विटर पर इस वीडियाे को  Lillys Plastic Pickup नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियाे के साथ कैप्‍शन में कहा है, इस संदेश को हर जगह शेयर करे-ये लोग अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। दरअसल, इन जंगलों के बहुत सारे आदिवासी समुदाय रहते हैं। उनका घर है यह जंगल। आग के कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ रहा है।

दनिया को दे रहे हैं संदेश 
यह समुदाय Xingu के किनारे पर रहता है। इस समुदाय की एक महिला कैमरे के सामने आगे कहती है, हम विरोध कर रहे हैं, इस बात का… कि जंगल को बर्बाद ना किया जाए। उसे काटा ना जाए। ताकि हमारे बच्चों का फ्यूचर सेफ रहे। यह पृथवी सुरक्षित रहे। हमारी जमीन पर कोई माइनिंग नहीं होगी। आप लोग हमारा साथ दें, हमें आपकी जरूरत है। 

साथ दे रहे हैं लोग
लोगों ने ट्विटर पर कमेंट्स करते हुए कहा कि वह सब इन आदिवासियों के साथ हैं। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और इनके दर्द को भी वह समझते हैं। 

आखिर ये आग कैसी लगी?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने शेयर करते हुए बताया है कि दुनियाभर पर इन जंगलों में लगी आग की वजह से बहुत बड़ा असर होगा। इन जंगलों में आग लगने की वजह से ब्राजील के कुछ शहरों में दिन में ही रात हो गई है। कई सारी वजह आग लगने की बताई जा रही हैं। 

इसके साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो  की बहुत आलोचना हो रही है। जंगल को लेकर कोई खास कानून उन्होंने अपनी नीतियों में नहीं बनाए हैं। आग का खतरा जंगलों में इंसानों के साथ जानवरों को भी झेलना पड़ रहा है। 
Advertisement
Next Article