यूक्रेन की तरफ से लड़ने वाली रूसी महिला को दी गई श्रद्धांजलि
यूक्रेन में रूस के हमले के बाद यूक्रेन की तरफ से लड़ते-लड़ते जान गंवाने वाली रूसी महिला को मित्रों और सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में यहां तीन तोपों की सलामी दी गई।
01:46 AM Sep 18, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
यूक्रेन में रूस के हमले के बाद यूक्रेन की तरफ से लड़ते-लड़ते जान गंवाने वाली रूसी महिला को मित्रों और सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में यहां तीन तोपों की सलामी दी गई।
Advertisement
राजधानी कीव में 34 वर्षीय ओल्गा सिमोनोवा का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया और उन्हें उनके साहस और विनम्र स्वभाव के लिए याद किया गया। सिमोनोवा के ताबूत को नीले और पीले रंग के यूक्रेनी झंडे में लपेटा गया था।
Advertisement
रूसी शहर चेल्याबिंस्क में जन्मी सिमोनोवा को खेलों में गहरी दिलचस्पी थी और उन्हें पर्वतारोहण और कराटे दोनों में महारत हासिल थी।
Advertisement
उनके सहकर्मियों ने बताया था कि 13 सितंबर को उनका वाहन विस्फोटक की चपेट में आ गया था जिससे उनकी मौत हो गई थी।

Join Channel