हरियाणा : अरविंद केजरीवाल आज करेंगे आदमपुर में 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को हरियाणा के आदमपुर में ‘‘तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे।केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को हरियाणा पहुंचे थे।
11:43 AM Sep 08, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को हरियाणा के आदमपुर में ‘‘तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे।केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को हरियाणा पहुंचे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके साथ हैं।
Advertisement
आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि ‘‘तिरंगा यात्रा’’ हिसार के आदमपुर के क्रांति चौक से शुरू होगी।पार्टी ने कहा कि केजरीवाल बाद में आदमपुर मंडी में एक रैली को संबोधित करेंगे।हरियाणा विधानसभा से विधायक के तौर पर कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है जिसके मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री का हिसार दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आदमपुर सीट को बिश्नोई का गढ़ माना जाता है।इसके अलावा हरियाणा में पंचायत चुनाव भी होने हैं।केजरीवाल ने बुधवार को हिसार से अपनी पार्टी के ‘‘मेक इंडिया नंबर 1’’ अभियान की शुरुआत की।
Advertisement