‘तिपहिया’ सरकार सही से काम कर रही है : उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि उनका त्रिदलीय सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य की सरकार सही से चला रहा है।
02:46 PM Jan 13, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि उनका त्रिदलीय सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य की सरकार सही से चला रहा है।
Advertisement
Advertisement
ठाकरे का बयान पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी को ‘तिपहिया सरकार’ कहा था।
Advertisement
भाजपा नेता ने शिवसेना की उसके वैचारिक विरोधी रहे कांग्रेस तथा राकांपा के साथ सरकार की तुलना हाल ही में तिपहिया ऑटो रिक्शा से की थी और इसकी स्थिरता को लेकर संशय जताया था।
ठाकरे ने कहा कि हमारी आलोचना हुई कि हमारी सरकार तिपहिया वाहन की तरह है। कोई बात नहीं। हमारी सरकार तिपहिया वाहन है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सही से चल रही है।
उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय उसका संतुलन महत्वपूर्ण होता है, फिर चाहे दोपहिया वाहन हो या तिपहिया हो। धचके तो चार पहिया वाहन में भी लगते हैं।
मुख्यमंत्री दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित एनसीपीए में 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रखने के बजाय जीवन भर का मिशन बनाया जाना चाहिए।

Join Channel