Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Triple murder in Delhi: नेब सराय में ट्रिपल मर्डर, मां-बाप और बेटी की चाकू गोदकर हत्या

देश की राजधानी दिल्ली तीन लोगों की हत्या से दहल उठी। बता दे कि दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र देवली गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला प्रकाश में आया है… नेब सराय ट्रिपल मर्डर

06:14 AM Dec 04, 2024 IST | Shera Rajput

देश की राजधानी दिल्ली तीन लोगों की हत्या से दहल उठी। बता दे कि दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र देवली गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला प्रकाश में आया है… नेब सराय ट्रिपल मर्डर

देश की राजधानी दिल्ली तीन लोगों की हत्या से दहल उठी। बता दे कि दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र देवली गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला प्रकाश में आया है, जहां एक परिवार के ही तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान मृतक का बेटा सुबह 5 बजे जिम के लिए गया था। जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि उसके परिवार के तीन लोगों की हत्या हो चुकी थी। फर्श पर खून ही खून था। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हैं।

नेब सराय इलाके में एक परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या

स्थानीय पुलिस के अनुसार, नेब सराय इलाके में एक परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान राजेश (55), कोमल (47) और कविता (23) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह 5 बजे से लेकर 7 बजे के बीच हुई है।

सुबह घटना के समय अधिकतर लोग सोए हुए थे – पड़ोसी

मृतक के एक पड़ोसी ने बताया कि सुबह घटना के समय अधिकतर लोग सोए हुए थे। उसने कहा कि मैं सो रही थी। जब लोग इकठ्ठा हुए तो मैं वहां गई थी। परिवार का लड़का 5 बजे जिम गया हुआ था। वह बाहर से ताला लगाकर गया था। जब वह जिम से आया तो घर में खून ही खून था। तीन लोगों की हत्या हुई है।

केंद्र सरकार दिल्लीवालों को सुरक्षा देने में फेल- सीएम आतिशी

वारदात को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आज सुबह नेब सराय में ट्रिपल मर्डर हुआ। दिल्ली में दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं, गोलियां चल रही रही हैं, खुलेआम ड्रग्स बिक रहे हैं। केंद्र सरकार की दिल्ली में एक ही जिम्मेदारी है – दिल्ली वालों को सुरक्षा देना। वो अपनी जिम्मेदारी में पूरी तरह फेल हैं।

देश की राजधानी में अपराध को लेकर चर्चा करना चाहती है आप

बढ़ते आपराधिक मामलों के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस पेश किया। आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने नोटिस पेश किए थे।

मंगोलपुरी इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या

आपको बता दें कि बीते दिनों मंगोलपुरी इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस भी मिले हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक पंकज कपड़े के व्यवसाय में था। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में हाथ रहा है। आरोपी मृतक के ही पड़ोसी बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article