टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

त्रिपुरा मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में 95 प्रतिशत वोट हासिल करने की उम्मीद जतायी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 23 जून को होने वाले उपचुनाव में 95 प्रतिशत मत प्राप्त कर जीत हासिल करने की उम्मीद जतायी है।

04:33 PM Jun 15, 2022 IST | Desk Team

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 23 जून को होने वाले उपचुनाव में 95 प्रतिशत मत प्राप्त कर जीत हासिल करने की उम्मीद जतायी है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 23 जून को होने वाले उपचुनाव में 95 प्रतिशत मत प्राप्त कर जीत हासिल करने की उम्मीद जतायी है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी नेता पुष्कर सिंह धामी का रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद जतायी जिन्हें हाल में हुए उपचुनाव में 93 प्रतिशत वोट मिले थे।
Advertisement
राज्यसभा सदस्य साहा को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, मई में बिप्लब कुमार देब की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया। वह टाउन बरडोवाली क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहे हैं।
साहा ने मंगलवार रात चुनाव अभियान के दौरान कहा, ”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपचुनाव में 93 प्रतिशत वोट मिले। घर-घर जाने के अभियान के दौरान मुझे मतदाताओं से जो जानकारी मिल रही है, उसके हिसाब से मुझे 95 प्रतिशत वोट मिलेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें 95 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद क्यों है। साहा ने कहा, ”भाजपा साल भर से जनता के लिए काम कर रही है। ऐसे में, वे हमें वोट क्यों नहीं देंगे?”
Advertisement
Next Article