टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

त्रिपुरा सीएम माणिक साहा ने जीता उपचुनाव

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार माणिक साहा ने टाउन बारदोवली सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को 6,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

01:52 PM Jun 26, 2022 IST | Desk Team

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार माणिक साहा ने टाउन बारदोवली सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को 6,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार माणिक साहा ने टाउन बारदोवली सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को 6,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। साहा को 17,181 मत मिले, जो क्षेत्र में पड़े कुल वोटों का 51.63 प्रतिशत हैं।
Advertisement
वाम मोर्चा तीसरे स्थान पर खिसका 
वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 11,077 वोट हासिल हुए, जो कुल वोटों का 33.29 प्रतिशत है। वाम मोर्चे की तरफ से फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार रघुनाथ सरकार तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 3,376 (10.15 फीसदी) वोट हासिल किए।
लोगों ने कांग्रेस व माकपा की मिलीभगत को नकारा – माणिक साहा 
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ”जिन लोगों ने मुझे वोट दिया, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। मुझे उम्मीद थी कि अंतर थोड़ा अधिक होगा। हालांकि, परिणाम माकपा और कांग्रेस के बीच मिलीभगत को साबित करते हैं। हम भविष्य में भी इसी तरह काम करेंगे। लोगों ने मिलीभगत को नकार दिया है।”
राज्य ने कई सालों तक हिंसा देखी -हमने लोगों को ऐसी चीजों से दूर रहने का आग्रह किया 
उन्होंने कहा, ”हमने कई सालों तक राज्य में चुनाव के बाद हिंसा देखी है, इसलिए हमने लोगों से ऐसी चीजों से दूर रहने का आग्रह किया है। लोगों का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है, और हम चाहेंगे कि उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। मैं विपक्षी दलों से भी शांति बनाए रखने का अनुरोध करता हूं।”
बिप्लब देव के इस्तीफे के कारण माणिक साहा को सौंपी गई थी त्रिपुरा की कमान 
तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा सांसद माणिक साहा को पिछले महीने राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें यह उपचुनाव जीतना जरूरी था। नियमानुसार विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद अब वह सांसद के रूप में इस्तीफा दे देंगे।
आशीष कुमार साहा के भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा देने और फरवरी में कांग्रेस में शामिल होने के बाद टाउन बारदोवली सीट पर उपचुनाव हुआ था।
 
Advertisement
Next Article