Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव की विवेकानंद से तुलना की, विवादों में घिरे

त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की स्वामी विवेकानंद से तुलना कर विवादों में घिर गये हैं। नाथ ने शुक्रवार को धलाई जिले के कमालपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘जिनके हाथों में राज्य की कमान थी उन्होंने हमें सपना नहीं देखने दिया।

01:21 AM May 22, 2022 IST | Desk Team

त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की स्वामी विवेकानंद से तुलना कर विवादों में घिर गये हैं। नाथ ने शुक्रवार को धलाई जिले के कमालपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘जिनके हाथों में राज्य की कमान थी उन्होंने हमें सपना नहीं देखने दिया।

त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की स्वामी विवेकानंद से तुलना कर विवादों में घिर गये हैं।
Advertisement
नाथ ने शुक्रवार को धलाई जिले के कमालपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘जिनके हाथों में राज्य की कमान थी उन्होंने हमें सपना नहीं देखने दिया। जिस एक मात्र व्यक्ति ने हमें सपना देखने की सीख दी , वह बिप्लव कुमार देव हैं और उन्होंने अपने ढेर सारे सपने पूरे किये।’’
हम सौभाग्यशाली हमारे राज्य में विप्लब देव जैसे महान व्यक्ति का जन्म हुआ 
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश एवं दुनिया में कभी कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और आइंस्टीन जैसे महान लोगों का जन्म हुआ। हर जगर हर (महान) व्यक्ति का जन्म नहीं होता है।’’
मंत्री ने कहा, ‘‘हम सौभाग्यशाली हैं कि बिप्लव देव जैसे शख्स का हमारे राज्य में जन्म हुआ। जिस तरह स्वामीजी ने हमें सपने देखने एवं उन्हें पूरा करने की सीख दी, उसी तरह बिप्लव ने भी कई कदम उठाकर एवं उन्हें लागू कर ऐसा किया। ’’
विप्लब देव की महान सपूतों के साथ तुलना उनके प्रति असम्मान को दिखाने जैसा हैं – तृणमूल कांग्रेस नेता 
इस पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुबाल भौमिक ने  एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुआ कि ‘‘ जिन्हें देश की संस्कृति, परंपरा, रीति-नीति के बारे में अल्प ज्ञान है, वे राज्य चला रहे हैं। जिस तरह नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव की देश के महान सपूतों से तुलना की है, वह उनके प्रति असम्मान दिखाने जैसा है।’’
शिक्षा मंत्री के बयान पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा, ‘‘मैंने वीडियो फुटेज नही देखा है। बहरहाल, यह उनकी निजी टिप्पणी है, जिसपर पार्टी को कुछ नहीं कहना है।’’
 
Advertisement
Next Article