देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष का दावा, 'राज्य की दोनों लोकसभा सीट जीतेगी उनकी पार्टी'
08:57 PM Apr 07, 2024 IST | Rakesh Kumar
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए हाथ मिलाया है, लेकिन लोग उन्हें नकार देंगे। भट्टाचार्य ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की दोनों लोकसभा सीट जीतेगी।
Advertisement
Highlights
Advertisement
- भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष का दावा
- राज्य की दोनों लोकसभा सीट जीतेगी उनकी पार्टी
- त्रिपुरा में टिपरा मोथा के भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल
त्रिपुरा में टिपरा मोथा के भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि माकपा-तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गठबंधन एक अपवित्र गठबंधन है, जो प्रासंगिक बने रहने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, त्रिपुरा में टिपरा मोथा के भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने से हम दोनों लोकसभा सीट पर सहज अंतर से जीत हासिल करने के लिए आश्वस्त हैं। हम लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को हराने के लिए काम कर रहे हैं।
Advertisement
देबबर्मा की बहन कृति देवी देबबर्मा को मैदान में उतारा
भाजपा ने त्रिपुरा पश्चिम सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और त्रिपुरा पूर्व सीट पर टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा की बहन कृति देवी देबबर्मा को मैदान में उतारा है। भट्टाचार्य ने राज्य में माकपा और कांग्रेस सरकारों के दौरान हुए अपराधों का विवरण देते हुए एक दस्तावेज़ जारी किया। उन्होंने कहा कि लोग माकपा-कांग्रेस गठबंधन को नकार देंगे, जैसा कि 2023 और 2018 में हुआ था। उन्होंने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार साम्यवादी विचारधारा से भटक गए हैं, क्योंकि वह लोगों से त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा के लिए वोट करने का आग्रह कर रहे हैं। यह चार बार के मुख्यमंत्री के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
भट्टाचार्य ने इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि माकपा ने लोकतंत्र, निर्वाचन क्षेत्र और धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा, ''उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए हाथ मिलाया है, लेकिन चुनाव में लोग उन्हें नकार देंगे।
Advertisement

Join Channel