W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Royal Enfield को कड़ी टक्कर! 350cc सेगमेंट में धमाका करने आ रही Triumph, जानें फीचर्स में क्या देखने को मिलेगा नया

03:40 PM Feb 27, 2026 IST | Amit Kumar
royal enfield को कड़ी टक्कर  350cc सेगमेंट में धमाका करने आ रही triumph  जानें फीचर्स में क्या देखने को मिलेगा नया
Triumph 350 cc Bike Launch (image: AI )

Triumph 350 cc Bike Launch: Triumph Motorcycle कंपनी भारतीय बाजार में अपनी नई सब-350cc बाइक लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब इस नई सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कंपनी के भारतीय पार्टनर Bajaj Auto ने पहले ही इस प्रोजेक्ट की पुष्टि कर दी थी और अब कंपनी के सीनियर अधिकारियों ने लॉन्च टाइमलाइन भी साफ कर दी है। माना जा रहा है कि यह नई रेंज भारतीय कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है, जिससे कंपनी की पकड़ एंट्री-लेवल प्रीमियम सेगमेंट में और मजबूत हो सके।

Advertisement

Triumph 350 cc Bike Launch: अप्रैल तक लॉन्च की तैयारी

Triumph 350 cc Bike Launch (image: social media )
Triumph 350 cc Bike Launch (image: social media )

Bajaj Auto के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि Triumph की नई 350cc मोटरसाइकिलें अप्रैल 2026 तक बाजार में लॉन्च के लिए तैयार हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कंपनी इस नई रेंज को लेकर काफी एक्साइटेड है और इसकी तैयारी Final Stage में पहुंच चुकी है।

Advertisement

इससे पहले भी Bajaj Auto के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने संकेत दिया था कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो को नए टैक्स स्ट्रक्चर के अनुसार अपडेट कर रही है। सितंबर 2025 में घोषित नए GST स्लैब के बाद छोटी इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर फोकस बढ़ाना कंपनी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Advertisement

इंजन में होगा सबसे बड़ा बदलाव

Triumph 350 cc Bike Launch (image: social media )
Triumph 350 cc Bike Launch (image: social media )

नई Triumph 350cc सीरीज में सबसे अहम बदलाव इंजन से जुड़ा होगा। जानकारी के अनुसार, कंपनी मौजूदा 398cc इंजन की जगह कम क्षमता वाला इंजन पेश कर सकती है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 350cc से नीचे हो सकती है। engine capacity कम होने का असर बाइक की परफॉर्मेंस पर भी दिखाई दे सकता है।

मौजूदा Triumph 400 रेंज जहां करीब 39.5 bhp की पावर और 37.5 Nm का टॉर्क देती है, वहीं नई 350cc बाइक्स में पावर और टॉर्क थोड़ा कम रहने की संभावना है। हालांकि, कंपनी कोशिश करेगी कि परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस संतुलित बना रहे।

Triumph 350cc Bike Features: फीचर्स में नहीं होगा ज्यादा समझौता

Triumph 350 cc Bike Launch (image: social media )
Triumph 350 cc Bike Launch (image: social media )

इंजन छोटा होने के बावजूद फीचर्स के मामले में नई रेंज काफी आधुनिक रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Triumph की 400 सीरीज़ में मिलने वाले कई प्रीमियम फीचर्स नई 350cc मोटरसाइकिलों में भी दिए जा सकते हैं। इसमें आधुनिक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट जैसे तत्व शामिल रहेंगे।

Colors & Specifications: 400cc मॉडल को रिप्लेस करेगी या साथ बिकेगी?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नई 350cc सीरीज मौजूदा 400cc मॉडल्स की जगह लेगी या दोनों लाइनअप साथ-साथ बाजार में उपलब्ध रहेंगी। कंपनी ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में 350cc मॉडल्स की बिक्री पर ज्यादा ध्यान दिया जाए, जबकि 400cc सीरीज का उत्पादन निर्यात बाजारों के लिए जारी रखा जाए। इससे कंपनी अलग-अलग बाजारों की जरूरत के अनुसार अपनी रणनीति बना सकेगी।

भारत बना Triumph की एंट्री रेंज का प्रोडक्शन हब

भारत Triumph की एंट्री-लेवल मोटरसाइकिलों के निर्माण का अहम केंद्र बन चुका है। मौजूदा समय  में Triumph 400 सीरीज की बाइक्स Bajaj Auto के महाराष्ट्र के चाकन प्लांट में तैयार की जा रही हैं। नई 350cc रेंज का उत्पादन भी यहीं से होने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, Triumph की नई 350cc मोटरसाइकिल लाइनअप भारतीय बाजार में प्रीमियम लेकिन किफायती ऑप्शन देने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है। अब सभी की नजर इसके आधिकारिक लॉन्च और कीमतों पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें: Duster कार से इस दिन उठेगा पर्दा, शानदार फीचर के साथ होगी लॉन्च, Creta, Nexon का बाजार होगा बंद!

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×