W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ट्रंप ने ओबामा प्रशासन पर 2016 में उनके राष्ट्रपति अभियान की जासूसी करने का लगाया आरोप

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से महाभियोग की सुनवाई का सामना कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन ने वर्ष 2016 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान उनके अभियान की जासूसी कराई थी।

06:15 PM Nov 22, 2019 IST | Shera Rajput

उन्होंने कहा कि आधुनिक काल के वायरटैपिंग (फोन टैपिंग) के जो भी संस्करण हो लेकिन ओबामा प्रशासन में ट्रंप के खिलाफ साजिश उच्च स्तर पर हुई।
Advertisement
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ आप सरकार के शीर्ष स्तर पर कार्य कर रहे थे। वे मेरे अभियान की जासूसी कर रहे थे। यह मेरी राय है। यह मैने बहुत पहले ही कहा था।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इन दिनों महाभियोग प्रक्रिया के दौरान डेमोक्रेट बेवकूफ की तरह दिख रहे हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या तत्कालीन राष्ट्रपति ओबामा व्यक्तिगत रूप से शामिल थे तो ट्रंप ने कहा, ‘‘ व्यक्तिगत रूप से मानना है कि यह शीर्ष स्तर तक जाता है। मैं ऐसा कहना नहीं चाहता क्योंकि यह अनादर होगा। वे सोचते थे कि मेरी जीत होगी और उन्होंने कहा कि कैसे हम उसे रोक सकते हैं? उन्होंने फर्जी डोजियर लिखा और कोशिश की कि चुनाव से पहले इसे जनता के बीच ले जाया जाए। यह दिखाता है कि वे कितने अयोग्य थे, उन्होंने करोड़ों डॉलर खर्च किये। हिलेरी क्लिंटन और डेमोक्रेट्स ने इसकी कीमत चुकाई।’’
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×