Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ट्रंप के फैसले से निर्यात होगा प्रभावित

NULL

10:29 AM Mar 12, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : वाणिज्य मंत्रालय अमेरिका द्वारा कुछ इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले की समीक्षा कर रहा है। भारत का अमेरिका को इन उत्पादों का सालाना निर्यात करीब दोअरब डॉलर का है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात केआयात पर 25 प्रतिशत तथा एल्युमीनियम पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है। ट्रंप ने इस बारे में कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कनाडा और मेक्सिको को छोड़कर अन्य सभी देशों पर यह शुल्क लगाया गया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत की घटनाक्रम पर नजदीकी नजर है। हम शुल्क बढ़ोतरी की वजह से भारत के अमेरिका को होने वालेनिर्यात पर प्रभाव की समीक्षा कर रहे हैं।’’

अमेरिका द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने से वहां के बाजारों को भारत से इन उत्पादों का निर्यात महंगा हो जाएगा। इससे घरेलू उत्पादों की प्रतिस्पर्धी क्षमता प्रभावित हो सकती है। भारत हर साल अमेरिको को दो अरब डॉलर का इस्पात एवं एल्युमीनियम निर्यात करता है। इस मामले में कोई देश अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान समिति में घसीटता है, तो भारत मामले मेंपर्यवेक्षक या तीसरे पक्ष के रूप में इसमें शामिल हो सकता है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Next Article