W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Trump on Indo-Pak conflict: ट्रंप ने फिर किया दावा – भारत-पाक युद्ध रोकने में उनकी भूमिका

11:39 PM Aug 26, 2025 IST | Shera Rajput
trump on indo pak conflict  ट्रंप ने फिर किया दावा – भारत पाक युद्ध रोकने में उनकी भूमिका
Trump on Indo-Pak conflict

Trump on Indo-Pak conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने विश्वभर में सात युद्ध रुकवाए हैं। उनके अनुसार, इन युद्धों में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित संघर्ष भी शामिल था।

"टैरिफ और व्यापार" से युद्ध रोके

व्हाइट हाउस में प्रेस से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि इनमें से चार युद्ध उन्होंने ‘‘शुल्क और व्यापार’’ के जरिये रोके। उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि अगर आप लड़ना और सबको मारना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन फिर मैं 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। नतीजा यह हुआ कि सभी पीछे हट गए।”

भारत-पाक युद्ध परमाणु स्तर तक जा सकता था - ट्रंप

ट्रंप ने आगे दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध बहुत बड़ा होता और यह परमाणु स्तर तक पहुंच सकता था। उनके अनुसार, “उन्होंने पहले ही सात जेट गिरा दिए थे। मैंने कहा कि अगर आप लड़ाई जारी रखते हैं तो हमारे साथ कोई व्यापार नहीं होगा। 24 घंटे में मामला सुलझा लीजिए। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने कहा कि अब कोई युद्ध नहीं है।”
हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गिराए गए विमान किस देश के थे।

पहले भी कर चुके हैं यही दावा

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा बयान दिया हो। पिछले सप्ताह भी उन्होंने कहा था कि उन्होंने छह युद्ध रोके जिनमें भारत-पाकिस्तान युद्ध भी शामिल है।

भारत का रुख – किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं

भारत ने ट्रंप के इस दावे को कई बार खारिज किया है। भारत का कहना है कि संघर्षविराम पर सहमति दोनों देशों के सैन्य महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच प्रत्यक्ष बातचीत से बनी थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में स्पष्ट कहा था कि किसी तीसरे देश ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने में कोई भूमिका नहीं निभाई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी दोहराया कि पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम कराने में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं था।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×