For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Trump Tariffs Impact: भारत के किन सेक्टर्स को होगा सबसे ज्यादा नुकसान?

03:49 PM Aug 07, 2025 IST | Amit Kumar
trump tariffs impact  भारत के किन सेक्टर्स को होगा सबसे ज्यादा नुकसान
Trump Tariffs Impact

Trump Tariffs Impact: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ दो बड़े टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में असफलता और रूस से भारत की तेल खरीद के कारण लिया गया है। अब भारत से अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात पर कुल 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लग सकता है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर बड़ा असर पड़ेगा।

क्या है टैरिफ का मामला?

डोनाल्ड ट्रंप ने दो टैरिफ लगाए हैं: 25% टैरिफ जो ट्रेड डील फेल होने के चलते लगाया गया है और यह गुरुवार से लागू हो गया है। वहीं 25% अतिरिक्त टैरिफ जो 27 अगस्त से लागू होगा, रूस से तेल खरीदने के चलते यह दंडस्वरूप लगाया गया है। इस तरह भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लग जाएगा।

Trump Tariffs Impact: भारत-अमेरिका व्यापार की स्थिति

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच कुल 131.8 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, जिसमें:

  • भारत का निर्यात: 86.5 अरब डॉलर
  • भारत का आयात: 45.3 अरब डॉलर

इस टैरिफ के बाद भारत के निर्यात पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है, खासकर कुछ प्रमुख सेक्टर्स में।

 

Trump Tariffs Impact: किन क्षेत्रों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान?

टैरिफ बढ़ने से अमेरिका में भारतीय सामान महंगे हो जाएंगे। इससे प्रतिस्पर्धी देशों को फायदा मिलेगा और भारत का निर्यात घट सकता है। जिन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा असर होगा, वे हैं:

सेक्टरनिर्यात मूल्य (अमेरिका को)संभावित गिरावट / असर
कपड़ा$10.2 अरब40-50% तक
हीरे व आभूषण$12 अरब40-50% तक
चमड़ा उत्पाद$1.18 अरबभारी असर
झींगा मछली$2.24 अरब33.26% कुल टैक्स
कैमिकल्स$2.34 अरबनिर्यात में गिरावट
इलेक्ट्रिकल मशीनरी$9 अरब50% तक नुकसान

Trump Tariffs Impact: कपड़ा उद्योग की चिंता

CITI (Confederation of Indian Textile Industry) ने इस टैरिफ पर चिंता जताई है। पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहा कपड़ा उद्योग इस फैसले से और भी कमजोर हो सकता है। भारतीय कपड़ा निर्यात में हाल ही में 59% की वृद्धि हुई थी, लेकिन अब गिरावट की आशंका है।

Trump Tariffs Impact: झींगा मछली उद्योग को झटका

कोलकाता के एक समुद्री मछली निर्यातक के अनुसार, अमेरिका में भारतीय झींगा मछली की कीमत अब काफी बढ़ जाएगी। मेग्गा मोडा कंपनी के एमडी योगेश गुप्ता ने बताया कि पहले से ही झींगा पर 2.49% एंटी-डंपिंग ड्यूटी  वहीं  5.77% काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगती है। अब 25% अतिरिक्त टैरिफ जुड़ने से कुल शुल्क 33.26% हो जाएगा। इससे अमेरिकी बाजार में टिके रहना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

Trump Tariffs Impact: अन्य क्षेत्रों की स्थिति

मशीनरी पर 51.3% टैरिफ,

फर्नीचर पर 52.3%,

आभूषण पर 51.1% टैरिफ लगा है।

इन सबका सीधा असर भारत के छोटे और मझोले निर्यातकों पर पड़ेगा।

भारत पर टैरिफ बढ़ाकर Trump ने कर दी ये बड़ी गलती! इस अखबार की रिपोर्ट ने बताया सच

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump ने भारत पर 50% तक का आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर काफी हलचल मच गई है। वाशिंगटन से लेकर नई दिल्ली और लंदन तक इस पर गहन चर्चा हो रही है। ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ के अनुसार, ट्रंप का यह कदम उनके लिए उल्टा साबित हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है, वह शायद ही पूरा हो पाए।

टैरिफ लगाने की वजह क्या है?

Trump प्रशासन का कहना है कि भारत रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। अमेरिका का आरोप है कि रूस इस तेल के जरिए आर्थिक लाभ अर्जित कर हथियार खरीद रहा है, जिससे यूक्रेन में युद्ध और भीषण हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत ने रूस से लगभग 42 अरब पाउंड का कच्चा तेल आयात किया। ट्रंप के अनुसार, भारत इस तेल को रिफाइन कर वैश्विक बाजार में बेचता है, जिससे रूस को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा हो रहा है।

Trump का यह फैसला पड़ सकता है  उलटा?

1. टैरिफ से नहीं रुकेगा रूस का तेल व्यापार

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अलावा रूस से तुर्की, ब्राजील, चीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कुछ यूरोपीय देशों द्वारा भी तेल खरीदा जा रहा है।

आगे पढ़ें..

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×