Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2700 गवाह, 200 वकील और 6 टन सबूत के बाद, इस महिला को मिली सजा-ए-मौत

02:17 AM Apr 12, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Truong My Lan: आज कल बढ़ते टेक्नोलॉजी के साथ बैंक फ्रॉड आम बात हो गई है। कुछ ऐसा ही मामला दक्षिणी वियतनाम की हो ची मिन्ह शहर से सामने आ रही है, जहां दुनिया के सबसे बड़े बैंक फ्रॉड के मामले में वियतनाम की अरबपति महिला कारोबारी ट्रुंग माई लैन को गुरुवार (11 अप्रैल) को मौत की सजा सुनाई गई। इस वियतनामी महिला का उम्र 67 वर्ष है।

दरसल दक्षिणी वियतनाम की हो ची मिन्ह शहर की एक कोर्ट ने ट्रुंग माई लैन को ये सजा सुनाई है।अरबपति महिला पर देश के सबसे बड़े आर्थिक घोटाले का मामला चल रहा था। इस बैंक फ्रॉड के मामले में 2700 गवाह, 200 वकील और 10 सरकारी वकील कोर्ट में पेश हुए। महिला के खिलाफ 104 बक्सों में सबूत पेश किए गए, जिनका वजन 6 टन था। इस मामले में महिला समेत 85 लोगों को सजा सुनाई गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अरबपति महिला कारोबारी ट्रुंग माई लैन पर आर्थिक घोटाले का मामला हो ची मिन्ह शहर की एक कोर्ट में चल रहा था। इस महिला के कंपनी पर 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बैंक फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया था। ये रकम 2022 में वियतनाम की जीडीपी का करीब 3 फीसदी है। इस अरबपति महिला को वियतनाम में भ्रष्टाचार के आरोप में अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Advertisement
Next Article