For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पेट की चर्बी घटाने के लिए आजमाएं ये उपाय, दो महीने में दिखेगा असर

पेट की चर्बी घटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

04:30 AM Jan 03, 2025 IST | Aastha Paswan

पेट की चर्बी घटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

पेट की चर्बी घटाने के लिए आजमाएं ये उपाय  दो महीने में दिखेगा असर

मोटापा आजकल हर किसी के लिए परेशानी का कारण बन गया है। जिसे देखो कमर की चर्बी को घटाने की कोशिश में लगा रहता है। इसी कोशिश में लोग विभिन्न प्रकार की डाइट फॉलो करते हैं या फिर जिम जाकर पसीना बहाते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जो पेट की चर्बी घटाने में सहायक होते हैं। इन उपायों को अपनाने से पेट की चर्बी तो कम होती ही है, साथ ही पूरे शरीर के वजन पर भी असर दिखने लगता है।

दो महीने में कम करें चर्बी

प्रोबायोटिक्स आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और चर्बी कम करने में मदद करते हैं। आप प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं या प्रोबायोटिक्स सप्लीमेंट ले सकते हैं। पेट की बढ़ती चर्बी चिंता का सबब हो सकती है। इसलिए इसको समय रहते कम करना भी जरूरी हो जाता है।

दिनभर खूब पीएं पानी

दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका (Digestive System) पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और चर्बी कम होती है। कोशिश यह करें कि आप गुनगुना पानी पीएं। गुनगुना पानी एक तो आपके गले तो ठीक रखता है दूसरा आपकी पेट की चर्बी को कम करता है।

करते रहें नियमित व्यायाम

हर दिन कम से कम 30 मिनट के लिए व्यायाम करना चाहिए। आप चलने, दौड़ने, साइकिल चलाने या योग करने जैसे व्यायाम कर सकते हैं। अगर आप ऐसा (Regular Exercise) व्यायाम करते हैं जिसमें आपको पसीना अधिक आता है तो यह और भी अच्छा है। जैसे कि रनिंग करना और पुश अप करने से आप अपने पेट को कम कर सकते हैं।

खूब ले संतुलित आहार

अपने आहार में अधिक फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन शामिल करें। इससे आपको आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और चर्बी कम होती है। इसलिए पेट की चर्बी कम करने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है।

भोजन के बीच में अंतराल

अपने भोजन के बीच में कम से कम 3-4 घंटे का अंतराल रखें। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और चर्बी कम होती है। भोजन के बीच गैप होना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप भोजन के बीच गैप नहीं लेते हैं तो ये पेट की चर्बी बढ़ने का कारण बन सकता है।

तनाव को कम करें

तनाव आपके पेट की चर्बी को बढ़ा सकता है। इसलिए, तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान या अन्य तकनीकों का उपयोग करें। इसके साथ ही रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और चर्बी कम होती है। वहीं अल्कोहल और धूम्रपान आपके पेट की चर्बी को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, इनसे बचने की कोशिश करें।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×