W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद महासागर में सुनामी के खतरे के बीच न्यूजीलैंड में तटीय इलाकों से शुक्रवार को हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

09:38 AM Mar 05, 2021 IST | Ujjwal Jain

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद महासागर में सुनामी के खतरे के बीच न्यूजीलैंड में तटीय इलाकों से शुक्रवार को हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Advertisement
न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी
Advertisement
दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद महासागर में सुनामी के खतरे के बीच न्यूजीलैंड में तटीय इलाकों से शुक्रवार को हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हालांकि राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने बाद में खतरा टल जाने की बात कहते हुए लोगों को घर लौटने की सलाह दी।
Advertisement
न्यूजीलैंड से एक हजार किलोमीटर दूर केरमाडेक द्वीप समूह पर लगातार कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान 8.1 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके अलावा 7.4 और 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।
सुनामी के खतरे के मद्देनजर न्यूजीलैंड में कई जगह सड़कों पर जाम लग गया और अफरातफरी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई क्योंकि अधिकतर लोग ऊंचाई वाले स्थानों की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। गिसबोर्न के पास टोकोमारू बे सहित कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने छोटी लहरों के वीडियो भी बनाए।
राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने दिन में कहा था कि खतरा टल गया है और लोग अपने-अपने घरों में वापस लौट सकते हैं, लेकिन समुद्र तट पर जाने से बचें। ‘अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण’ ने कहा कि सबसे शक्तिशाली भूकंप का केन्द्र केरमाडेक द्वीप समूह के पास 19 किलोमीटर की गहराई पर था।
एजेंसी ने एक रिपार्ट में कहा कि इससे पहले 1973 में क्षेत्र में 8.0 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×