देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Tulsi For Skin: अक्सर बड़े-बुजुर्गों को आपने तुलसी के फायदे गिनाते सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए भी कितनी असरदार है। इससे आप कई स्किन प्रॉब्लम्स से निजात पर सकते हैं। आइए जान लीजिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका और स्किन केयर में इससे मिलने वाले फायदों के बारे में।
Highlights
हम अपनी skin को लेकर आफी कुछ एक्सपेरिमेंट्स किए हैं। पार्लर के कई ब्यूची प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। जो हमारी स्किन के लिए हानिकारक हो सकती है। तुसली का धार्मिक महत्व तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपको स्किन केयर में इसका इस्तेमाल मालूम है? बता दें, ये आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं जैसे पिंपल्स, दाग-धब्बे और ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिला सकती है। आइए बिना देर किए जान लीजिए इसका इस्तेमाल और फायदे।
तुलसी में प्यूरिफाइंग गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से यह आपके त्वचा की डीप क्लीनिंग करती है, साथ ही स्किन पर होने वाली रेडनेस और इरीटेशन से भी राहत दिलाती है। इसके लिए आप थोड़े पानी में इसकी कुछ पत्तियां डालकर उसे उबाल लें और रोजाना फेस वॉश के बाद इसे टोनर के रूप में यूज करें। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको साफ असर दिखेगा।
तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप सबसे पहले तुलसी के पत्ते लें और इसे सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसे बाद इसे मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल के साथ फेसपैक के तौर पर अप्लाई करें।
रोजाना भागदौड़ के चलते हम अक्सर धूल मिट्टी क संपर्क में आ जाते हैं। जिसके चलते त्वचा पर पिंपल्स होने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी के पत्तों को पीसकर इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको कील-मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है।
अक्सर Pimples जाने के बाद कुछ दाग-धब्बे चेहरे पर ठहर जाते हैं। उनसे छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप एक मिक्सर में तुलसी के पत्ते, संतरे के छिलके और गुलाब जल मिलाकर इसके पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा सकते हैं। इससे ये निशान धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर ब्लैकहेड्स हो जाते है। इन ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए भी आप तुलसी का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसे नीम के कुछ पत्तों और शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाना है और 10 मिनट बाद धो लेना है। ये फेस पर आने वाले एक्सट्रा ऑयल के साथ-साथ आपकी स्किन को कई समस्याओं से निजात दिला सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।